देश

तीसरी सालगिरह पर Bharat Express का मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को, हर क्षेत्र के दिग्गज होंगे शामिल

Bharat Express 3rd Anniversary: भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में 9 मार्च को मेगा कॉन्क्लेव का आयोजन होने जा रहा है. यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम पर आधारित है. यह कार्यक्रम भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय के मार्गदर्शन में नई दिल्ली स्थित होटल द ललित में सोमवार, 9 मार्च की सुबह 10 बजे से होगा.

इस कॉन्क्लेव में कई नामचीन हस्तियां शामिल होंगी. देश के बड़े नेता, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और अन्य क्षेत्रों के दिग्गज एक मंच पर जुटेंगे. वे विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर चर्चा करेंगे. नए भारत के निर्माण में विभिन्न क्षेत्रों जैसे विकास, सड़क परिवहन, कानून व्यवस्था, जल संरक्षण, महिला-बाल विकास आदि पर अपने विचार रखेंगे.

मेगा कॉन्क्लेव में ये अतिथि करेंगे शिरकत

इस कॉन्क्लेव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल होंगे. वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अपने विचार रखेंगे. इनके अलावा कॉन्क्लेव में श्रम एवं रोजगार, युवा मामले एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा आएंगे. दिल्ली पुलिस के आयुक्त सतीश गोलछा भी मौजूद रहेंगे. इस मंच पर सांसद मनोज तिवारी एवं रवि किशन भी साथ आएंगे.

इस मेगा कॉन्क्लेव में कई और वरिष्ठ नेता भी शिरकत करेंगे. इनमें हिमाचल प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हिमाचल के विकास पर अपना दृष्टिकोण रखेंगे. इसी तरह केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल न्याय और संसदीय व्यवस्था पर अपने विचार साझा करेंगे. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार, जदयू नेता केसी त्यागी और आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह, फिल्म अभिनेता बोमन ईरानी और निर्देशक अनिल शर्मा, हरियाणा कांग्रेस के नेता रणदीप सुरजेवाला, डॉ. आचार्य मनीष भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. यह कार्यक्रम विचारों का महाकुंभ होगा, जहां देश के भविष्य की दिशा तय होगी.

भारत एक्सप्रेस की तीसरी एनिवर्सिरी

CMD उपेन्द्र राय ने 1 फरवरी 2023 को भारत एक्सप्रेस को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया था. तीन साल में चैनल ने तेजी से लोकप्रियता हासिल की है. यह सत्य, साहस और समर्पण के साथ खबरें पेश करता है. CMD उपेन्द्र राय के नेतृत्व में चैनल ने कई मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

यहां लाइव देख सकेंगे पूरा कॉन्क्लेव

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ कार्यक्रम भारत एक्सप्रेस चैनल पर लाइव दिखाया जाएगा. यह कई प्रमुख डीटीएच और केबल नेटवर्क पर उपलब्ध है, जैसे- टाटा प्ले (535), जियो फाइबर (327), एयरटेल (495), डिश टीवी (671), d2h (753) आदि. साथ ही जियो टीवी, डेलीहंट और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा सकता है.

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने रिंग सेरेमनी में की शिरकत, नवदंपति को दिया आशीर्वाद – समारोह की तस्वीरें

तीन साल में भारत एक्सप्रेस ने राजनीति, अपराध, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की सटीक खबरें दी हैं. यह निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाना जाता है. इस वर्षगांठ पर मेगा कॉन्क्लेव नए भारत के सपनों को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

यह भी पढ़िए: भारत एक्‍सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मौजूदगी में ‘शुभकामनाएं’ लॉन्च, देखिए भव्य कार्यक्रम की तस्वीरें

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘जो देवी सभी प्राणियों में शक्ति रूप में विद्यमान हैं…’, पीएम मोदी ने मां स्कंदमाता की स्तुति में साझा किया खास मंत्र

Pm modi: नवरात्रि के पांचवें दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने मां स्कंदमाता को नमन करते…

20 minutes ago

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह कांपी धरती, हिंगोली में भूकंप के झटकों से लोगों की खुली नींद

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में 15 अक्टूबर 2026 की सुबह 2.9 तीव्रता का…

31 minutes ago

बिग बॉस के घर में अब नहीं होगी नकुल ढुल की वापसी! इंस्टा स्टोरी ने कर दिया सब कुछ साफ

बिग बॉस 20 से बाहर आते ही सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर नकुल ढुल (मीठू डॉन) ने…

35 minutes ago

Explainer: आलू-टमाटर सस्ते, प्याज 108% महंगा; आंकड़ों और बाजार के बीच इतना फर्क क्यों?

Onion Price Inflation: प्याज की महंगाई दर 108.09% पहुंच गई है लेकिन दिलचस्प बात यह…

1 hour ago

‘देश को क्यों खराब कर रहा है भाई?’, दिल्ली एयरपोर्ट पर CJP एक्टिविस्ट का विरोध, वायरल वीडियो में लोगों ने पूछे सवाल

CJP एक्टिविस्ट अभिजीत दिपके का दिल्ली एयरपोर्ट पर विरोध किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया…

2 hours ago