Shubhkamnayeh Grand Launch: राजधानी दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ परिसर में आज नई जेनरेशन के लोगों के लिए गिफ्टिंग (Gifting Revolution) और फ्लॉवर्स की कंपनी ‘शुभकामनाएं’ (Shubhkamnayeh) का भव्य लॉन्च हुआ. इस मौके पर भारत एक्सप्रेस के सीएमडी एवं चीफ एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय, बिजनेस वर्ल्ड के चेयरमैन अनुराग बत्रा, प्रख्यात उद्यमी प्रवेश जैन, यूट्यूब इन्फ्लुएंसर रजनी चटोरी सहित कई गणमान्य शख्सियतें मौजूद रहीं.
कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुई. ‘शुभकामनाएं’ की लॉन्चिंग के दौरान भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, अनुराग बत्रा, और मेंटर मनोज पटवारी, ब्रांड की को-फाउंडर चंचल पटवारी व प्रेरणा जैन पटवारी ने मिलकर दीप जलाया. मंच पर फूलों की भव्य सजावट और ‘Building Relationships’ का संदेश पूरे माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना रहा.
🎤 स्नेह, कृतज्ञता और रिश्तों को मजबूत करने में अहम रोल निभाती है- खास गिफ्ट, उसकी टाइमिंग और उसके जरिए मिलने वाली फीलिंग्स. गिफ्ट अपने अपनों को महसूस कराते हैं कि वे खास हैं, वहीं यह उपहार देने वाले को भी खुशी और आत्म-संतुष्टि प्रदान करता है. इसी अहसास के साथ ‘शुभकामनाएं’ गिफ्ट्स और फ्लावर्स की दुनिया में “शुभकामनाएं लेकर आया है.
‘शुभकामनाएं’ – साल भर की गिफ्टिंग अब एक क्लिक दूर
‘शुभकामनाएं’ नाम से इस अनोखे प्लेटफॉर्म को मेंटर मनोज पटवारी, को-फाउंडर चंचल पटवारी और क्रिएटिव हेड प्रेरणा जैन पटवारी ने मिलकर तैयार किया है.
इसका कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है:
- साल की शुरुआत में ही अपने सारे खास लोगों के बर्थडे, एनिवर्सरी, प्रमोशन आदि की लिस्ट डाल दें.
- आप अपने बजट और पसंद के अनुसार गिफ्ट्स और बुके पहले ही चुन लें.
- सही डेट पर ‘शुभकामनाएं’ खुद याद दिलाएगा और अपने आप डिलीवर कर देगा.
- कोई पर्सनलाइजेशन की झंझट नहीं, फिर भी हर गिफ्ट बेहद खूबसूरत और सोच-समझ कर चुना हुआ होगा.
- कंपनी का विजन है कि अगले कुछ सालों में भारत का सबसे भरोसेमंद और प्रीमियम गिफ्टिंग ब्रांड बने.
आज AI नई सुविधा, फिर AI से आगे भी कुछ आएगा: CMD उपेन्द्र राय
इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय का संबोधन चर्चा का विषय बना. उन्होंने इस अवसर पर मानव सभ्यता के नौ कालखंड गिनाते हुए कहा, “तीन लाख साल पहले, पहला कालखंड वो था- जब इंसान दो पैरों पर खड़ा हुआ. वह आदिमानव की तरह था और जानवर चार पैरों पर थे. दूसरे कालखंड में मानव शक्तिशाली बना, तीसरे कालखंड में गांव में रहने लगा, चौथे कालखंड में शहर बसे, पांचवां कालखंड वो जब राजशाही आई, छठे में लोकतंत्र की व्यवस्था बनी, सातवें में इंसान उद्योगों से जुड़ा, आठवां- स्टार्टअप और अब नौवां कालखंड – AI का है.”
उन्होंने नई पीढी के लोगों को संबोधित करते हुए कहा-
“आप इस युग के साथ नहीं चले तो बहुत पीछे छूट जाएंगे. न्यू जेनरेशन को दस जगह जाना नहीं पड़ रहा. आज AI का दौर है.. लेकिन AI के भी आगे कुछ और आएगा…फिर इंसान की क्या जरूरत रह जाएगी? मेरा मानना है कि मशीन कभी इंसान का विकल्प नहीं बन सकती.”
CMD उपेन्द्र राय ने फिर और गहरी बात कही-
“परमात्मा ने जब इंसान को बनाया तो डर गया कि ये मेरी सत्ता छीन लेगा. जब सलाहकार ने कहा कि आप उसकी अंतरात्मा में छिप जाइए…और वहां भी वह ढूंढ ले तो उसे मिल जाइए. यही इंसान की ताकत है.”

अंत में सीएमडी उपेन्द्र राय मुस्कुराते हुए बोले, “मैं तो बर्थडे-एनिवर्सरी भूल ही जाता हूं. अब ‘शुभकामनाएं’ याद दिला देगा. ये बहुत अच्छी सुविधा है.”
‘शुभकामनाएं’ के लॉन्च कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने कहा कि आने वाला समय पूरी तरह टेक्नोलॉजी आधारित होगा। उन्होंने कहा कि AI के साथ जो चलेगा, वही आगे बढ़ेगा, क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आज हर क्षेत्र में तेजी से बदलाव ला रहा है। उपेंद्र राय के अनुसार,… pic.twitter.com/baoNOntyqB
— Bharat Express (@BhaaratExpress) November 30, 2025

‘शुभकामनाएं’ की क्रिएटिव हेड एवं को-फाउंडर प्रेरणा पटवारी ने कहा –
Shubhkamnayeh का विजन भारत के बेहतरीन गिफ्टिंग ब्रांड्स में शामिल होना है, जहां बिना किसी पर्सनलाइजेशन की झंझट के भी खूबसूरत और सोच-समझकर चुने गए गिफ्ट्स आसानी से उपलब्ध हों.
इन्फ्लुएंसर्स का सम्मान और भविष्य की झलक
कार्यक्रम में यूट्यूब इन्फ्लुएंसर रजनी चटोरी और कई अन्य क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया. मंच पर मौजूद हर शख्स ने माना कि ‘शुभकामनाएं’ आने वाले समय में गिफ्टिंग का चेहरा बदल देगा.
सिर्फ ब्रांड का लॉन्च नहीं- नया भारत, नई सोच
30 नवंबर 2025 का यह लॉन्च सिर्फ एक ब्रांड का लॉन्च नहीं था – यह उस नए भारत की झलक था जो परंपरा और तकनीक का सुंदर मेल कर रहा है. जहां दीप जल रहा है, फूल बिछे हैं, और AI भी इंसान की भावनाओं की सेवा कर रहा है.
तस्वीरों में ‘शुभकामनाएं’























AI को लेकर क्या बोले Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय | LIVE
#ArtificialIntelligence #AIRevolution #FutureOfTech #UpendrraRai #BharatExpress | @UpendrraRai https://t.co/fNzX3YVo0i— Bharat Express (@BhaaratExpress) November 30, 2025
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


