वाराणसी स्थित शुभम लॉन में हुई अमन और सृष्टि की भव्य रिंग सेरेमनी
Varanasi News: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी, मैनेजिंग डायरेक्टर और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय (CMD Upendra Rai) ने उत्तर प्रदेश में आज एक विशेष पारिवारिक अनुष्ठान में शिरकत की. वे वाराणसी के महमूरगंज स्थित शुभम लॉन में सारीपुर के अभय सिंह (बबलू) के पुत्र अमन सिंह और सृष्टि सिंह की रिंग सेरेमनी (Ring Ceremony) में आमंत्रित किए गए, जो बड़ी धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ संपन्न हुई.
इस शुभ अवसर पर, CMD उपेंद्र राय ने नवदंपति को अपना आशीर्वाद दिया. इस समारोह में उनके अलावा कई प्रतिष्ठित हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें भाजपा एमएलसी धर्मेंद्र सिंह, पिंडरा के विधायक अवधेश सिंह, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, प्रयागराज से वरिष्ठ अधिकारी आईपीएस अजय पाल शर्मा, और गाजीपुर के प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी विनोद राय शामिल थे.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेंद्र राय के अलावा ग्रुप के एडमिन हेड आशीष सिंह और उत्तर प्रदेश हेड पवन सिंह सेंगर ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया. समारोह की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें गणमान्य व्यक्तियों के साथ उन्हें नवदंपति को शुभकामनाएँ देते हुए देखा जा सकता है. शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, शिक्षाविदों, होटल व्यवसायियों और अधिकारीगण ने भी इस उत्सव में शामिल होकर नवविवाहित जोड़े के सुखद एवं समृद्ध वैवाहिक जीवन की कामना की.
समारोह की झलकियां






इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





