देश

एक्सचेंज फॉर मीडिया समूह के कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चैयरमैन उपेन्द्र राय, हुआ भव्य स्वागत

एक्सचेंज4मीडिया समूह की हिंदी वेबसाइट ‘समाचार4मीडिया’ की तरफ से ‘समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40अंडर40’ के दूसरे संस्करण का आज (1 सितंबर) आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय शामिल हुए. जहां उनका स्वागत किया गया. कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) के सेमिनार हॉल में किया जा रहा है.

पत्रकारों को किया जाएगा सम्मानित

इस कार्यक्रम के तहत 20 मई 2023 को हुई जूरी मीट में सम्मानित जूरी सदस्यों द्वारा स्कोरिंग के आधार पर विजेताओं के चयन की प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली गई है. जिसके तहत अब इन विजेताओं के नामों की घोषणा के साथ ही उन्हें सम्मानित किया जाएगा.

बतौर वक्ता उपेन्द्र राय को किया गया आमंत्रित

कार्यक्रम में विभिन्न पैनल चर्चा और वक्ताओं का संबोधन होगा. इसके बाद शाम को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में शामिल होने और बतौर वक्ता कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय को एक्सचेंज4मीडिया समूह के प्रमुख और एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा की तरफ से आमंत्रित किया गया है.

उपेन्द्र राय को एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से किया जा चुका है सम्मानित

कार्यक्रम में न्यूज चैनल के दिग्गज, मीडिया एक्सपर्ट्स, एडवर्टाइजर्स, ब्रैंड मार्केटर्स, शिक्षाविद् और ग्लोबल मीडिया से जुड़े कई लीडर्स एक मंच पर मौजूद हैं. कार्यक्रम में शिरकत करने वाले मेहमान ‘बदलते परिदृश्य में मीडिया: चुनौतियां और संभावनाएं’ पर अपने विचार रखेंगे. बताते चलें कि हाल ही में भारत एक्सप्रेस के एमडी व एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय को एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था. उन्हें यह अवार्ड ‘आइकॉनिक मीडिया पर्सनालिटी ऑफ द कंट्री’ की श्रेणी में दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

7 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

7 hours ago

DHFL घोटाला: राऊज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला, सीबीआई की चार्जशीट संशोधन की अर्जी निरस्त

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…

7 hours ago

युवा वकीलों को इलाहाबाद हाई कोर्ट की नसीहत, कहा- गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…

8 hours ago