Bihar News: लोजपा रामबिलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के एक कार्यक्रम में इस कदर अव्यवस्था फैली की किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. दरअसल चिराग पासवान एक इलेक्ट्रॉनिक मॉल का उद्घाटन करने पहुंचे थे. मॉल कोइलवर बाजार में स्थित था. कार्यक्रम में इलेक्ट्रॉनिक मॉल के संचालक द्वारा आमंत्रण पाकर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. इनमें चिराग पासवान के समर्थक भी शामिल थे. वहीं कार्यक्रम में चिराग पासवान के भाषण के दौरान दूसरी ओर से आए हुए अतिथियों को नाश्ता का वितरण किया जा रहा था. इसी दौरान नाश्ते की सूचना पर सभी लोग बच्चे से बूढ़े तक नाश्ता लूटने टूट पड़े.
विडियो हुआ वायरल
किसी तरह मॉल में आयोजित इस कार्यक्रम को खत्म किया गया. लेकिन इस दौरान वहां मौजूद आम जनों और पत्रकारों ने नाश्ते को लेकर लूट का यह वीडियो अपने कैमरे में कैद कर लिया. इसके बाद इसे सोशल मीडिया पर डालते ही यह तेजी से वायरल होने लगा.
वहीं, भगदड़ के दौरान कई लोगों के पॉकेट कटने की भी खबरें आ रही हैं. वहीं चिराग पासवान नाश्ते के दौरान जहां यह कह रहे थे कि इस इलेक्ट्रॉनिक मॉल का उद्घाटन ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है. बता दें कि उसी दौरान लोगों की भीड़ चिराग पासवान के कार्यक्रम में नाश्ते को लेकर बवाल मचा रही थी. ‘बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट’ का जिक्र उन्होंने उद्यमियों को प्रोत्साहित करने की योजना के लिए कहा था. सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसपर लोग अलग-अलग अंदाज में कार्यक्रम में मची इस लूट को लेकर कमेंट कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Aditya-L1 Mission: आदित्य-एल1 मिशन की लॉन्चिंग से पहले मिनी मॉडल के साथ तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचे ISRO वैज्ञानिक
वहीं चिराग पासवान ने बीते दिनों I.N.D.I.A. को लेकर कहा कि एक दूसरा गठबंधन जिसके पास ना तो नीति है, ना नीयत है, वो लोग डरे हुए नहीं हैं? ये कहने की राजनीति की भाषा बन गई है. 2018 में भी इसी तरीके से ये लोग अविश्वास प्रस्ताव संसद में लेकर आए थे. क्या हुआ 2019 में? 2014 से बड़ा जनादेश मिला. देखना 2024 में हमें 2019 से भी बड़ा जनादेश मिलेगा.
200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…
अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…
दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने DHFL घोटाले के मुख्य आरोपी वधावन बंधुओं पर अतिरिक्त…
PM Modi Bharat Parv 2026 Ekta Nagar: पीएम मोदी ने एकता नगर में 'भारत पर्व…
Amit Shah UP BJP working committee meeting Lucknow 2027: लखनऊ में अमित शाह का चुनावी…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वकीलों को जबरन अदालत में पेश होने से रोके जाने पर कड़ी…