भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को टाइकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिजनेस अवॉर्ड सेरेमनी में बुधवार को ‘मोस्ट इंपैक्टफुल जर्नलिस्ट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड सोशल मीडिया’ अवार्ड से सम्मानित किया गया. इस अवॉर्ड सेरेमनी में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन बतौर स्पेशल गेस्ट शामिल हुए. इसका आयोजन दिल्ली के होटल ली मेरिडियन में किया गया.
ली मेरिडियन में आयोजित इस अवॉर्ड सेरेमनी में केंद्र सरकार के मंत्री रामदास आठवले, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल व कई जानी-मानी हस्तियों ने भी शिरकत की.
यह कार्यक्रम फिल्मजायंट्स प्राइवेट लिमिटेड और राजवीर शर्मा द्वारा निर्मित म्यूजिक एल्बम ‘अपनी मोहब्बत’ के लॉन्च के साथ शुरू हुआ, जिसके बाद फिल्मजायंट्स टाइकून ग्लोबल अवार्ड समारोह की शुरुआत हुई.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय पत्रकारिता की दुनिया में जाना-पहचाना नाम हैं. पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है. पिछले महीने दिल्ली में उन्हें ‘चाणक्य अवार्ड’ से सम्मानित किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…
रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…
Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…
Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…
भारत की टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. बांग्लादेश से शिफ्ट हुआ टेक्सटाइल…