देश

UP Politics: “ये हैरेसमेंट है”, मदरसों में योग दिवस मनाए जाने को लेकर भड़के सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

UP Politics: विवादित बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले सपा  सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने मदरसों में योग दिवस मनाए जाने के योगी सरकार के फैसले पर निशाना साधा है. बर्क ने कहा है कि सरकार मदरसों को हैरेस करने के लिए ये कर रही है. उन्होंने कहा कि मदरसों व दरगाहों में योग दिवस मनाने की क्या जरूरत है. यहां तालीम दिवस मनाना चाहिए. इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा है कि इनकी मंशा है कि मुसलमान मजहबी तालीम हासिल न कर सकें.

भारत समेत विश्व भर में प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) मनाया जाता है. इस बार भी भारत में हर साल की तरह योग दिवस मनाने की तैयारी जोरों पर है. इसी बीच योगी सरकार ने मदरसों और दरगाहों में भी योग दिवस को बढ़ावा दिए जाने को लेकर यहां भी योग दिवस मनाए जाने का फैसला किया है. इस पर संभल से सपा सांसद डॉ. शफीकुर्रहमान बर्क ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि योगी सरकार के मदरसों और दरगाह में योग दिवस का बॉयकॉट किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Etah News: बारात का छेना पड़ा महंगा, 80 लोगों की बिगड़ी हालत, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में डाला डेरा

सपा सांसद ने कहा, “मदरसों के अंदर तालीम दिवस मनाना चाहिए. मदरसों का ये हिस्सा तो है नहीं.” उन्होंने कहा,” तालीम दिवस मनाया जाए और लोगों को अहसास दिलाया जाए, कि कम पढ़ रहे हो, नहीं पढ़ रहे हो, तुम्हारी तालीम में क्या कमी है.” उन्होंने  कहा, ” हर आदमी अपने घर में योग कर सकता है. पहले अखाड़े थे, सब पहलवान कसरत करने जाते थे, लेकिन पहले तालीम की भी कमी थी, लेकिन इन्होंने इसको डेवलप करने के बाद एक कानून बना दिया.”

क्या वजह है कि सरकार मदरसों व दरगाहों में योग दिवस मनाने के लिए कह रही है? इस सवाल पर सपा सांसद ने कहा,” ये मदरसों और दरगाहों में हैरसमेंट के लिए ये सब कर रहे हैं. ये चाहते हैं कि ये मदरसे न चलें. ये चाहते हैं कि मुसलमान बच्चे अपनी मजहबी तालीम हासिल न करें. इनकी यही मंशा है.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

51 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago