देश

MP Elections: 400 गाड़ियों का काफिला…साथ में कई समर्थक… इस तरह सिंधिया के वफादार की कांग्रेस में हुई घर वापसी

Madhya Pradesh: राजनीति में कब, कौन और किसका हो जाए, इसका पता लगाना आसान नहीं है. मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने है, जिसको लेकर सेंधमारी का दौर शुरू हो चुका है और इसमें पहला और बड़ा झटका बीजेपी को लगा है. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबियों में गिने जाने वाले पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बैजनाथ यादव ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. बैजनाथ के साथ बड़ी तादाद में उनके समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.

बैजनाथ यादव का बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो जाना केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए एक बड़ा झटका है. क्योंकि बैजनाथ सिंधिया काफी बड़े समर्थक माने जाते हैं. प्रदेश में बीजेपी के ऑपरेशन लोटस के बाद बैजनाथ ने कांग्रेस छोड़ ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ बीजेपी ज्वाइन की कर ली थी.

स्थानीय नेताओं के साथ नहीं बन रही थी बात

बता दें कि बैजनाथ यादव हमेशा से कांग्रेसी नेता ही रहे हैं. लेकिन 2020 में जब मध्यप्रदेश में बीजेपी का ऑपरेशन लोटस चला, और ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने कई विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे. जिसमें बैजनाथ भी शामिल थे. इसी के चलते प्रदेश सत्ता परिवर्तन भी हो गया था. 2020 के बाद से वह बीजेपी के साथ रहे, लेकिन इस दौरान उनकी बीजेपी के स्थानीय नेताओं के साथ बात नहीं जम रही थी इसलिए उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए.

बता दें कि बैजनाथ की पत्नी कमला यादव शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है, चर्चा है कि बैजनाथ यादव की स्थानीय भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से पटरी नहीं बैठ रही थी, यही वजह है कि उन्होंने सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा है.

400 गाड़ियों के साथ निकाला काफिला

चुनाव से पहले बैजनाथ यादव ने अपनी ताकत दिखाते हुए 400 गाड़ियों का काफिला निकाला. इन गाड़ियों में बैजनाथ के साथ उनके समर्थक भी भोपाल पहुंचे थे. जहां उन्होंने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. बता दें कि एक पहले ही मंगलवार को सिंधिया समर्थक बैजनाथ यादव ने भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सहित सभी पदों से इस्तीफा देकर पुष्टि कर दी थी कि अब वे भाजपा में नहीं रहेंगे.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

32 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

5 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago