भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की. इस दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपकमिंग न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की और उन्हें चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में आमंत्रित किया.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की और उन्हें चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में आमंत्रित किया.”
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने सोमवार को फिल्म अभिनेता और यूपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन से मुलाकात की थी. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की थी और उन्हें चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया था. वहीं वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थीं.
इसके अलावा, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया था. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय राज्य मंत्री को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.
1943 के बंगाल अकाल में लाखों लोगों ने भूख और कुपोषण के कारण अपनी जान…
Pawan Hangman on Saurabh Rajput murder convicts death sentence: मेरठ के सौरभ 'नीला ड्रम' हत्याकांड…
Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…
मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…
उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…
दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…