होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'किसी का भाई किसी की जान' (फोटो)
Salman Khan: बॉलीवुड के एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. वहीं सलमान की फिल्म का टीजर बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. काफी समय से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे लेकिन अब सलमान ने अपने चाहने वालों को एक शानदार तोहफा दिया है. मेकर्स फिल्म का टीजर अब सिल्वर स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं और ये 25 जनवरी को रिलीज हो रहा है.
दरअसल स्क्रीन पर फैंस को एक-बार फिर करण अर्जुन की जोड़ी साथ में देखने को मिलेगी. सलमान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का टीजर 25 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में शाहरुख खान की ‘पठान’ के साथ ही रिलीज किया जाएगा. सिनेमाघरों के बाद फिल्म का टीजर यूट्यूब और बाकी डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. मेकर्स ने फिल्म का टीजर लॉन्च करने के लिए खास प्लानिंग की है – यानी की सलमान की फिल्म का टीजर पहले थिएटर में रिलीज होगी बाद में डिजिटल पर रिलीज किया जाएगा.
हाल ही में एक्टर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘किसी का भाई किसी की जान का टीजर देखो अब बड़े पर्दे पर 25 जनवरी को रिलीज होगा.’ फैंस ने भी तुरंत यह अनुमान लगा लिया कि सलमान अपने जिगरी यार शाहरुख की फिल्म के साथ अपनी फिल्म का टीजर लॉन्च करना चाहते हैं. इस पोस्ट में सलमान ने सभी एक्टर्स को टैग भी किया है.
ये भी पढ़ें-Bigg Boss 16: प्रिंयका चौधरी और टीना की वजह से शालीन भनोट लगे रोने, बोले- अगले चार दिन…
बता दें कि फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को फरहाद सामजी ने निर्देशित किया है. इस फिल्म में सलमान खान वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला और शहनाज गिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. इस फिल्म में दर्शकों को एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस का जबरदस्त मिक्सअप देखने को मिलेगा. यह फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है.
Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…
Aaj Ka Panchang 6 November 2026: 6 नवंबर को धनतेरस के साथ शुक्र प्रदोष व्रत…
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…
Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…
Dhanteras Yamraj deepdan south direction diya vidhi: धनतेरस पर यमराज के लिए दीपदान से अकाल…
Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…