Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से की मुलाकात, चैनल की लॉन्चिंग कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने सोमवार को फिल्म अभिनेता और यूपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन से मुलाकात की थी.

upendra Rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की. इस दौरान भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपकमिंग न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की और उन्हें चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में आमंत्रित किया.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने ट्वीट किया, “हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मुलाकात का अवसर प्राप्त हुआ. इस दौरान मैंने उन्हें भारत एक्सप्रेस का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ एवं ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की और उन्हें चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में आमंत्रित किया.”

upendra Rai

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने सोमवार को फिल्म अभिनेता और यूपी के गोरखपुर से सांसद रवि किशन से मुलाकात की थी. इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने जल्द ही लॉन्च होने वाले अपने न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम (एक फरवरी) में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था. उन्होंने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी मुलाकात की थी और उन्हें चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम में आमंत्रित किया था. वहीं वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय मंत्री को अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की थीं.

upendra Rai

इसके अलावा, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सोमवार को केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान से भी मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री को ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया था. साथ ही वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने केंद्रीय राज्य मंत्री को आगामी 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले ‘भारत एक्सप्रेस’ के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित किया था.

upendra Rai

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital