देश

Delhi MCD Mayor Election:  पार्षदों के शपथ ग्रहण के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लगाए ‘जय श्रीराम के नारे’, बीजेपी सांसद बोले- मेयर हमारा ही होगा

Delhi MCD Mayor Election: राजधानी दिल्ली में एमसीडी मेयर चुनाव की कार्यवाही शुरू हो चुकी है और मनोनीत सदस्यों का शपथग्रहण हो रहा है. आज (मंगलवार) भी सदन के अंदर बीजेपी और आम आदमी की तरफ से नारेबाजी देखने को मिली. सदन के अंदर पार्षदों के शपथग्रहण के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ‘जय श्रीराम और भारत माता की जय’ के नारे लगाने शुरू कर दिए. इस बीच, बीजेपी सांसद हंसराज हंस (BJP sansad hansraj hans) ने दावा किया कि ‘मेयर भाजपा का ही होगा’. वहीं जब निर्वाचित सदस्यों ने शपथ लेना शुरू किया तो आप पार्षदों ने ‘शेम-शेम’ के नारे लगाए. इस दौरान आप ने निर्वाचित सदस्यों की शपथ का विरोध किया.

आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के लिए शैली ओबेरॉय और बीजेपी ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है. ऐसे में राजधानी दिल्ली को  10 साल बाद एक महिला मेयर मिलना तय है.

‘क्या BJP डरा-धमका कर  MCD पर कब्ज़ा करना चाहती है ‘?

पिछली बार सदन के अंदर दोनों पार्टियों की ओर से हंगामा हो गया था. इसलिए इस बार दिल्ली MCD मेयर चुनाव को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं. लेकिन आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सदन के अंदर पैरा फोर्सेस की तैनाती का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि,”पैरा फोर्सेस को सदन में घुसने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. बीजेपी गुंडागर्दी कर रही है”. उन्होंने सवाल किया कि- सदन के अंदर Paramilitary Force को घुसाया जा रहा है, जिनके हाथों में डंडे हैं. क्या BJP डरा-धमका कर ज़बरदस्ती MCD पर कब्ज़ा करना चाहती है?

ये भी पढ़ें-   Bihar Politics: क्या बिहार में होगा ‘खेला’? बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच बोले उपेंद्र कुशवाहा- नीतीश कुमार कमजोर हुए हैं, मेरे खिलाफ हो रही साजिश

6 जनवरी सिविक सेंटर में हुआ था हंगामा

इससे पहले एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव 6 जनवरी सिविक सेंटर में होने वाला था लेकिन एमसीडी सदन में जमकर हंगामा हो गया था. आप और बीजेपी पार्षदों के बीच हाथापाई और धक्का मुक्की भी हुई थी. यहां तक कि सदन में कुर्सियां भी चली थीं. इसके बाद सदन को स्थगित कर दिया गया था.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रंप की पार्टी हारी तो चमकने लगा सोना, क्या धनतेरस पर खरीदारी का सही मौका है? समझिए पूरा खेल

Gold on Dhanteras: धनतेरस से पहले सोने की कीमतों में फिर तेजी आने लगी है.…

36 minutes ago

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: चंद्रमा-शुक्र का संयोग, सिंह समेत 8 राशियों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के योग

Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: 6 नवंबर को चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में…

53 minutes ago

Dhanteras Special: धन का धर्म और मर्म- धन्वन्तरि, लक्ष्मी-नारायण और कुबेर की कथाओं से समझें क्या है असली समृद्धि

Dhanteras 2026: धन का धर्म और मर्म. धनतेरस पर भगवान धन्वन्तरि, श्री लक्ष्मी-विष्णु और कुबेर…

1 hour ago

Dhanteras 2026: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं नई चीजें? जानें खरीदारी का मुहूर्त और ‘यम दीप’ की मान्यता

Dhanteras kab hai: धनतेरस न केवल भौतिक वस्तुओं की खरीदारी का, बल्कि आरोग्य और सुरक्षा…

3 hours ago