जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा और भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान उपेंद्र राय ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल को 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्य ‘सत्य, साहस, समर्पण’ से अवगत कराया और भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भी भेंट की.
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने ट्वीट कर कहा, “जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल माननीय श्री मनोज सिन्हा जी से मुलाकात का अवसर मिला. इस दौरान मैंने उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ का विजन डॉक्यूमेंट और अपनी पुस्तकों ‘हस्तक्षेप’ और ‘नजरिया’ की प्रतियां भेंट की. साथ ही उन्हें चैनल के शुभारम्भ कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया.”
इसके पहले, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने सोमवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने जल्द लॉन्च होने जा रहे भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का विजन डॉक्यूमेंट भेंट किया. साथ ही उन्होंने चैनल की आगे की योजनाओं के बारे में भी चर्चा की.
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात की थी और उन्हें ‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज चैनल के शुभारंभ कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया था. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से भी मुलाकात कर चुके हैं.
बता दें कि, वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और अब उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में जनता तक सभी खबरें पहुंचाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
NBRCOM 2026 AIIMS Nagpur: एम्स नागपुर में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले 7वें…
Viral News Hindi: इटली में टॉयलेट कमोड से निकलते अजगर की फोटो देख 48 घंटे…
Musadik Masood Malik In SCO Delhi: नई दिल्ली में आयोजित पहले SCO सिविलिजेशनल डायलॉग फोरम…
फिक्की के 16वें 'टर्फ' शिखर सम्मेलन में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा…
Human Trafficking Azamgarh: आजमगढ़ पुलिस और AHTU ने पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर में छापेमारी…
गोरखपुर में JCB हादसे में जान गंवाने वाले 14 वर्षीय आर्यवर्धन सिंह के पिता ओंकार…