खेल

IND vs NZ: भारत तैयार, वर्ल्ड नंबर 1 न्यूजीलैंड से है टक्कर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

IND vs NZ ODI Series 2023 Schedule: रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया का अगला मिशन न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी फॉर्म कायम रखना होगा. केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से बाहर हैं और माना जा रहा है कि ईशान किशन की प्लेइंग-11 में एंट्री पक्की है. जबकि शुभमन गिल ईशान की एंट्री से प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं, जिन्होंने अपने आखिरी वनडे में शानदार शतक जड़ा था. केएल की जगह मध्य क्रम में सूर्यकुमार यादव को मौका मिल सकता है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ 3-0 से वाइटवॉश करके आ रही है. विराट कोहली ने अपना फॉर्म जारी रखा और उन्होंने श्रृंखला में दो शतक जड़े और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. रोहित शर्मा ने अच्छी शुरुआत तो की लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए. ऐसे में फैंस को कप्तान से भी काफी उम्मीदें होगी.

IND vs NZ: पहले वनडे में कब और कहां होगी जंग

टीम इंडिया और कीवी टीम के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला वनडे मैच बुधवार (18 जनवरी) को खेला जाएगा. ये मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में दोपहर 1:30 बजे से खेला जाएगा.

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड आंकड़े

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच वनडे क्रिकेट में कुल 113 बार भिड़ंत हुई है. भारत ने इनमें से 55 मैचों में जीत दर्ज की है और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं. आठ मैचों का कोई परिणाम नहीं निकला.

ये भी पढ़ें: Rishabh pant: एक्सीडेंट के बाद पहली बार सामने आया पंत का रिएक्शन, दिया बड़ा बयान

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

– भारत बनाम न्यूजीलैंड, पहला वनडे मैच; 18 जनवरी (हैदराबाद) – दोपहर 1.30 बजे
– भारत बनाम न्यूजीलैंड, दूसरा वनडे मैच; 21 जनवरी (रायपुर) – दोपहर – 1.30 बजे
-भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे मैच; 24 जनवरी (इंदौर) – दोपहर – 1.30 बजे

वनडे सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी

टी-20 सीरीज 27,  29 जनवरी और 1 फरवरी को खेले जाएंगे.

T20 सीरीज के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें

हार्दिक पांड्या (C), सूर्य कुमार यादव (VC), ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुडा, राहुल त्रिपाठी, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक, शिवम मावी, पृथ्वी शॉ और मुकेश कुमार.

 

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

3 minutes ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

31 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

1 hour ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago