GTTC Insights के कवर पेज पर अन्य गणमान्य हस्तियों के साथ भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय
दुनिया की जानी-मानी मैगजीन GTTC INSIGHTS ने भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय को अपने कवर पेज पर जगह दी है. उनके साथ कुछ और गणमान्य लोगों को भी मैगजीन ने स्थान दिया है. दरअसल, प्रतिष्ठित मैगजीन ने जून, 2023 के अपने संस्करण में मंगोलिया फोरम की लॉन्चिंग से जुड़े एक कार्यक्रम को कवर स्टोरी बनाया है. वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय पत्रकारिता के क्षेत्र में जाना-पहचाना नाम हैं. हाल ही में टायकून मैगजीन ने भी उन्हें अपने कवर पेज पर जगह दी थी.
बता दें कि नई दिल्ली स्थित मंगोलिया के दूतावास में 26 मई, 2023 को GTTC भारत मंगोलिया फोरम की लॉन्चिंग का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए थे. दूतावास में एंबेसडर Ganbold Dambajav ने GTTC भारत मंगोलिया फोरम को लॉन्च किया था. भारत और मंगोलिया के बीच बढ़ते कदम को ध्यान में रखते हुए मंगोलिया दूतावास में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित लोग शामिल हुए थे.
इसके पहले, दुनिया के कई देशों में पढ़ी जाने वाली टायकून मैगजीन ने भी भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय को अपने कवर पेज पर जगह दी थी. टायकून मैगजीन के कवर पेज पर दिग्गज फिल्म अभिनेता अनुपम खेर, शेखर सुमन, फिल्म अभिनेत्री ईशा गुप्ता के अलावा डेन्यूब समूह के संस्थापक रिजवान साजन को जगह मिल चुकी है.
भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय को टायकून ग्लोबल मैगजीन की तरफ से जून महीने में दिल्ली के ली मेरिडियन होटल में आयोजित टाइकून ग्लोबल गवर्नेंस एंड बिजनेस अवॉर्ड सेरेमनी में ‘मोस्ट इंपैक्टफुल जर्नलिस्ट इन इलेक्ट्रॉनिक एंड सोशल मीडिया’ अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था.
-भारत एक्सप्रेस
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…
Film Notice Pankaj Jha Bharat Express podcast Arun Govil: फिल्म 'नोटिस' में 39 साल बाद…
दिल्ली पुलिस की हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने एक साल के भीतर 119 लापता बच्चों और…