देश

APEEJAY Institute में Industry Cum Orientation कार्यक्रम में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

APEEJAY इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के दिल्ली स्थित द्वारका कैंपस में इंडस्ट्री कम ओरिएंटेशन 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी व एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय शामिल हुए.

सीएमडी उपेंद्र राय ने पत्रकारिता में अपना भविष्य तलाश रहे युवाओं के साथ अपने अनुभवों को साक्षा किया और उन्हें खोजी पत्रकारिता, खबरों की दुनिया का सार और मीडिया जगत से जुड़ी तमाम बारीकियों को बताया. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में छात्र और शिक्षक मौजूद रहे.

उपेंद्र राय ने कार्यक्रम को किया संबोधित

APEEJAY इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन के दिल्ली स्थित द्वारका कैंपस के ऑडिटोरियम में ‘इंडस्ट्री कम ओरिएंटेशन 2023’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय ने नए सत्र के छात्रों को संबोधित किया.

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पत्रकारिता के अपने शुरुआती दिनों की यादों को छात्रों के साथ साझा किया. उन्होंने खोजी पत्रकारिता से जुड़ी बारीकियों को भी छात्रों को बताया.

उपेंद्र राय ने आगे कहा कि सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप सबसे पहले बेहतर इंसान बनें, लेकिन इसके लिए कोई मशीन नहीं है कि बेहतर इंसान बना दे. उपेंद्र राय ने इस दौरान लामा बनने की एक कहानी का भी जिक्र किया. एक बच्चा जो लामा बनने के लिए गुरुकुल जा रहा था. गुरु के आश्रम में पहुंचते ही उसकी कड़ी परीक्षा ली गई.

गुरु ने उससे कहा कि आज की कठिन परीक्षा से ही आगे का रास्ता तय होगा. जिसके बाद बच्चे को आठ घंटे तक बाहर ही ख़ड़ा रहने के लिए कहा. बच्चा खुशी से बाहर खड़ा रहा. क्योंकि उसका उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ लामा बनकर अच्छा इंसान बनना था. इसलिए कहते हैं कि अच्छा इंसान बनने के लिए तमाम कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है.

न्यूज चैनल में दिखाई देता है 25 सालों का अनुभव

भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिल रही है.

भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचा रहा है.

भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

12 minutes ago

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

38 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

52 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

1 hour ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

2 hours ago