देश

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बोले- अगले 10 साल तक BJP को हराना किसी भी दल के बस की बात नहीं

Election Results 2023: देश के 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों के नतीजों के लिए मतगणना जारी है. मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में किसकी सरकार बनेगी, इसके लिए चुनाव आयोग के अधिकारी वोटों की गिनती कर रहे हैं. मध्य प्रदेश, राजस्थान और और छत्तीसगढ़ में बीजेपी बंपर जीत की ओर बढ़ रही है. वहीं तेलंगाना ने कांग्रेस के जख्मों पर ‘मरहम’ लगाया है. इस बीच भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. उन्होंने कहा कि हर पार्टी का अपना एजेंडा होता है. भारतीय जनता पार्टी का हिन्दुत्व का लाइन है. अब बीजेपी ने देश के हिन्दू चेतना को इस कदर जगाया है कि कोई भी चुनाव हो, पार्टी नहीं हारने वाली है.

उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष अपने रणनीति में परिवर्तन नहीं करता है तो अगले 10 साल तक बीजेपी को हराना मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि हिंदी हार्ट लैंड में अब कांग्रेस के लिए कुछ नहीं बचा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी को भी ऐसी बंपर जीत की उम्मीद नहीं थी, क्योंकि कांग्रेस ने भी जबरदस्त तरीके से चुनाव लड़ने की तैयारी की.

बीजेपी जब चुनाव लड़ती है तो जीने-मरने के लिए लड़ती है: उपेन्द्र राय

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन ने कहा, “बीजेपी जब चुनाव लड़ती है तो जीने-मरने के लिए लड़ती है. पार्टी का गार्जियनशिप और नेतृत्व क्षमता इतना बेहतर है कि विवाद अंदर ही सुलझ जाता है. सबसे बड़ी बात पीएम मोदी खुद को आगे रखते हैं. कांग्रेस कभी इस लेवल पर चुनाव नहीं लड़ पाई है. न तो उनका कोई नेता निकल कर आया और न ही कभी उस तरीके से चुनाव लड़ पाई जैसे बीजेपी लड़ती है.

बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग की वजह से बुथ तक पहुंच रहे हैं वोटर

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का सोशल इंजीनियरिंग इस कदर है कि जिन लोगों को राशन मिल रहा है वो लोग आज वोट डालने मतदान केंद्र तक जाते हैं. बूथ से लेकर ऊपर तक पीएम का नेतृत्व वोर्टस को मोटिवेट करता है. अब हिंदू चेतना के आगे कोई और नहीं टिकने वाली. उन्होंने कहा कि विपक्ष बहुत पीछे चला गया है बीजेपी बहुत आगे निकल गई है. अब विपक्ष 5 साल तक रणनीति बनाए उसे लागू करें. विपक्ष को बदलाव करने की जरूरत है.

कांग्रेस अपने नीति और एजेंडा में फंस कर रह गई है: उपेन्द्र राय

उपेन्द्र राय ने कहा कि विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव से कठिन होता है. बीजेपी ने उस टेस्ट को पास कर लिया है. कांग्रेस नीति नहीं बना पाई. कांग्रेस अपने एजेंडा और नीति के बीच में फंस कर रह गई. बीजेपी जनता तक पहुंचने में कामयाब रही है.  उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण भी बीजेपी की जीत की बड़ी वजह रही है. उन्होंने कहा कि महिलाओं की पहली पसंद है बीजेपी. राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में महिला वोटर ने बीजेपी को निहाल किया है.  पीएम की लोकप्रियता कितना कम हुआ है इसका जवाब जनता ने दे दिया है. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में बीजेपी काफी आगे निकल गई है और कांग्रेस पिछड़ गई है. खबर लिखे जाने तक बीजेपी 230 में से 164 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं कांग्रेस को केवल 64 सीटों पर बढ़त मिली है. अन्य को 2 सीटें मिली हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

27 minutes ago

अगले 8 घंटे 17 राज्यों में चक्रवाती तूफान का बड़ा अलर्ट, 70 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश की चेतावनी

IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड समेत 17 राज्यों में भारी बारिश,…

60 minutes ago

आज बन रहा है शक्तिशाली सिद्ध योग और भद्रा का साया! जानें आज का सही पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

31 अक्टूबर 2026, शनिवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सिद्ध योग का…

2 hours ago

सिद्ध योग से राशियों पर बरसेगा छप्परफाड़ धन: सिंह-धनु को मिलेगा जबरदस्त लाभ, मेष वाले रहें सावधान

31 अक्टूबर 2026 को सिद्ध योग के प्रभाव और शनिवार के विशेष संयोग में सिंह,…

2 hours ago

200 करोड़ के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2 नवंबर को कोर्ट में गवाही देने के निर्देश

200 करोड़ रुपये के सुकेश चंद्रशेखर ठगी मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री…

10 hours ago

क्या अमित शाह ने यूपी में योगी के नेतृत्व पर लगा दी है मुहर? समझिए पूरा समीकरण

अमित शाह के लखनऊ दौरे और प्रदेश कार्यसमिति बैठक के बाद साफ है कि यूपी…

10 hours ago