देश

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में कांग्रेस बड़े अंतर से हारी, लेकिन अशोक गहलोत और सचिन पायलट अपनी-अपनी सीटों पर जीते, देखें नतीजे

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान में 25 नवंबर को हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज जारी हुए हैं. प्रदेश में एक बार भाजपा एक बार कांग्रेस का रिवाज इस बार भी कायम रहा. 2018 में कांग्रेस ने सरकार बनाई थी, इस बार कांग्रेस हार गई और भाजपा चुनाव जीत गई है. भाजपा को बहुमत मिल गया है. गहलोत आज शाम इस्तीफा देंगे. रविवार दोपहर 3 बजे तक रुझानों में उनकी सरकार के 17 मंत्री पिछड़ गए.

कांग्रेस पार्टी की हुई हार, लेकिन ये दोनों दिग्गज जीते

बड़ी बात यह है कि कांग्रेस पार्टी की जहां हार हुई है, वहीं प्रदेश में उसके 2 सबसे बड़े प्रमुख चेहरे अपनी—अपनी सीटों पर विधानसभा का चुनाव जीत गए हैं. अशोक गहलोत सरदारपुरा से और सचिन पायलट टोंक से जीते हैं. बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की महिला नेता वसुंधरा राजे भी झालरापाटन सीट से चुनाव जीत गई हैं. उन्होंगे कांग्रेस के रामलाल चौहान को हरा दिया है. दूदू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद बैरवा जीत गए हैं. उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी बाबूलाल नागर को हराया.

3 दिसंबर, दोपहर 3 बजे तक चुनाव आयोग के नतीजों में पिंडवाडा आबू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी समाराम गरासिया जीत गए. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया को हराया. इसी प्रकार विधाधर नगर से भाजपा प्रत्याशी दीया कुमारी जीत गई है. उन्होंने कांग्रेस के सीताराम अग्रवाल को 71 हजार वोटों से हराया.

राजस्थान चुनाव परिणाम: जानिए कौन हारे और कौन जीते

संख्या विधानसभा क्षेत्र जीते हारे
1. दूदू BJP से प्रेमचंद बैरवा कांग्रेस प्रत्याशी बाबूलाल नागर
2. चौरासी बाप से राजकुमार रोत
3. पिंडवाडा आबू BJP से समाराम गरासिया कांग्रेस प्रत्याशी लीलाराम गरासिया
4. अलवर शहर BJP से संजय शर्मा कांग्रेस से अजय अग्रवाल
5. जयपुर किशनपोल कांग्रेस से अमीन कागजी चन्द्रमोहन बटवाडा
6. झालरापाटन BJP से वसुंधरा राजे कांग्रेस से रामलाल चौहान
7. विधाधर नगर BJP से दीया कुमारी कांग्रेस से सीताराम अग्रवाल
8. जमवारामगढ़ BJP से महेन्द्र पाल मीणा कांग्रेस से गोपाल मीणा
9. भीनमाल कांग्रेस से समरजीत सिंह भाजपा
10. खाजूवाला BJP से डॉ. विश्वनाथ मेघवाल कांग्रेस से गोविंद राम मेघवाल
11. अजमेर दक्षिण BJP से अनीता भदेल कांग्रेस
12. राजसमंद BJP से दीप्ति माहेश्वरी कांग्रेस
13. आमेर कांग्रेस से प्रशांत शर्मा भाजपा से सतीश पूनिया
14. अलवर ग्रामीण कांग्रेस से टीकाराम जूली भाजपा से जयराम जाटव
15. करौली हिंडौन सिटी कांग्रेस से अनीता जाटव भाजपा से राजकुमारी जाटव
16. श्रीगंगानगर BJP से जयदीप बिहानी कांग्रेस
17. अनूपगढ़ कांग्रेस से शिमला नायक BJP
18. सूरतगढ़ कांग्रेस से डूंगर राम गेदर BJP
19. सादुलशहर BJP से गुरवीर सिंह बराड़ कांग्रेस
20. मड़ावा कांग्रेस से रीटा चौधरी भाजपा से नरेंद्र कुमार
21. चित्तौड़गढ़ निर्दलीय चंद्रभान सिंह आक्या
22. हवामहल भाजपा से बालमुकुंदाचार्य कांग्रेस से RR तिवारी
23. सरदारपुरा कांग्रेस से अशोक गहलोत भाजपा से महेद्र सिंह राठौड़
24. टोंक कांग्रेस से सचिन पायलट भाजपा से अजीत मेहता
25. तिजारा भाजपा से बाबा बालकनाथ कांग्रेस से इमरान खान
Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

4 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

5 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago