देश

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित जाल सभागृह में चल रहे भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शिरकत करने के लिए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय इंदौर पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इंदौर में चेयरमैन उपेन्द्र राय कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज शाम 4 बजे स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इस दौरान वे विचार-विमर्श सत्र में ‘भारत का भविष्य और मीडिया’ पर अपने विचारों को रखेंगे.

पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे चेयरमैन उपेन्द्र राय

इसके अलावा चेयरमैन उपेन्द्र राय मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर में रिकॉर्ड पौधरोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. पौधारोपण के इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

3 दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का हो रहा आयोजन

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित जाल सभागृह में 21 जून से तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन 23 जून तक चलेगा. कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा के साथ ही इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इसपर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. जिसमें मीडिया के तमाम दिग्गज अपने-अपने विचारों को साझा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- इंदौर में आयोजित किए जा रहे ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ में आज शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का फाइनल रिजल्ट आउट: कैटेगरी-वाइज कटऑफ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें नाम

Bihar Police Result: बिहार पुलिस कॉन्स्टेबल जीडी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है.…

2 minutes ago

World Mental Health Day: डिप्रेशन और तनाव को कोसों दूर रखेगा बस रोज का ये छोटा सा नियम

Meditation Benefits: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जानिए कैसे नियमित ध्यान आपके मानसिक तनाव को…

18 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में धारा 163 लागू: त्योहारों पर पुलिस का कड़ा पहरा, घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पाबंदियां

नोएडा और ग्रेटर नोएडा में त्योहारों के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट…

22 minutes ago

लाहौर बना महिलाओं के लिए ‘डेंजर जोन’: 8 महीने में रेप के 498 मामले दर्ज, हर 6 घंटे में एक महिला शिकार

अल्पसंख्यक अधिकारों के लिए काम करने वाली संस्था 'वॉयस ऑफ पाकिस्तान माइनॉरिटी' की रिपोर्ट के…

34 minutes ago

Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

Dhruv Rathee Detained: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और यूट्यूबर ध्रुव राठी को जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले…

39 minutes ago