Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

इंदौर में आयोजित किए जा रहे ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ में आज शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को भी आमंत्रित किया गया है. सीएमडी उपेन्द्र राय आज कार्यक्रम में शामिल होंगे.

upendra rai

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित जाल सभागृह में 21 जून से तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन 23 जून तक चलेगा. कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा के साथ ही इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इसपर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. जिसमें मीडिया के तमाम दिग्गजों ने अपने-अपने विचारों को साझा किया है.

कार्यक्रम में शामिल होंगे चेयरमैन उपेन्द्र राय

इसी कड़ी में भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में भारत एक्सप्रेस के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय को भी आमंत्रित किया गया है. सीएमडी उपेन्द्र राय आज कार्यक्रम में शामिल होंगे. जहां वे विचार-विमर्श सत्र में ‘भारत का भविष्य और मीडिया’ पर अपने विचारों को रखेंगे. भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय शाम 4 बजे कार्यक्रम में शामिल होंगे.

यह भी पढ़ें- पेपर लीक विवाद के बीच NTA में बड़ा बदलाव, DG पद से हटाए गए सुबोध कुमार

महोत्सव का आज अंतिम दिन

इंदौर में आयोजित किए जा रहे भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आज अंतिम दिन है. शाम को विचार-विमर्श सत्र के साथ ही कार्यक्रम का समापन होगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital