देश

दुष्कर्म पीड़िता ने दरिंदे के शरीर पर दिए ऐसे जख्म… पुलिस ने 28 संदिग्धों की भीड़ में पहचानने के बाद किया गिरफ्तार

UP News: उत्तर प्रदेश के मथुरा से रूह को कंपा देने वाली घटना सामने आ रही है. दिव्यांग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाला दरिंदा उसका पड़ोसी ही निकला है. यहां के कोसीकलां थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से घटना सामने आई है. इस मामले में पुलिस के लिए आरोपी को पहचानना सबसे बड़ी चुनौती थी लेकिन पीड़िता ने घटना के दौरान खुद को बचाने के लिए आरोपी को ऐसे जख्म दिए थे कि उसे पुलिस ने 28 संदिग्धों के बीच में भी पहचान लिया. तो वहीं पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है.

गंदी फिल्म देखने के बाद दिया घटना को अंजाम

एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने घटना को लेकर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि छाता सीओ आशीष शर्मा की टीम ने ईदगाह तिराहा, कोसीकलां से पवन उर्फ ढांचा को गिरफ्तार किया है. ये तालाबशाही, कोसीकलां में रहता है. उसके ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज हैं. आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि घटना वाली रात को उसने दोस्तों के साथ गंदी फिल्म देखी थी. उस रात उसका परिवार एक कार्यक्रम में गया था. काफी भीड़भाड़ थी. उसी दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को बहाने से बुलाया और भी नशे की हालत में होने के कारण उसके साथ दुष्कर्म किया.

ये भी पढ़ें-Government Employees: देर से ऑफिस पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अब पहुंचना होगा इतने बजे, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिए ये निर्देश

आरोपी के शरीर पर थे खरोंच के कई निशान

बता दें कि घटना के दौरान किशोरी ने अपने बचाव के लिए आरोपी के चेहरे, कान व शरीर के अन्य हिस्सों में नाखून से इस तरह से खरोंच दिया था, जिससे उसके शरीर पर जख्म हो गया था. उसके घुटने और कोहनी में भी चोट आई थी. पुलिस ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था. उसको पहचानना मुश्किल काम लग रहा था. इसके लिए 28 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था. सीओ आशीष शर्मा ने कहा कि पहले शक था कि आयोजन में आए किसी व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया है. इसके लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और आयोजन में इस्तेमाल हुए कैमरों के फुटेज भी देखे गए. इसी दौरान पवन के बारे में पता चला. इसके फरार होने पर कुछ शक हुआ और फिर से उसकी तलाश शुरू की गई. शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया और पीड़िता द्वारा शरीर पर दिए गए जख्म के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. पहले तो उसने कहा कि एक्सीडेंट के दौरान उसे चोट लगी है लेकिन बाद में उसने अपना जुर्म कबूल लिया.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

2 minutes ago

अमेरिका के दबाव में पलटा पाकिस्तान? जनरल मुनीर का नया पैंतरा देख भारतीय कूटनीति हलकों में मची हलचल

India Pakistan News: पूर्व पाकिस्तानी राजदूत के दिल्ली पहुंचने से भारत-पाक बैकचैनल कूटनीति की सुगबुगाहट…

3 minutes ago

‘कितनी ट्रेनें रोकेंगे…’ CJP प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, क्या अपने ही सरकार को दिया संदेश?

Chirag Paswan: CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान ने कहा कि भारत के युवाओं को…

9 minutes ago

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में CJP के तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

23 minutes ago

बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप

बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…

24 minutes ago

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

31 minutes ago