Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

भारत एक्सप्रेस के सीाएमडी उपेन्द्र राय शाम 4 बजे स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

Upendra Rai

भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेन्द्र राय पहुंचे इंदौर.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित जाल सभागृह में चल रहे भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में शिरकत करने के लिए भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय इंदौर पहुंचे. जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. इंदौर में चेयरमैन उपेन्द्र राय कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज शाम 4 बजे स्टेट प्रेस क्लब के भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में मुख्य वक्ता और अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. इस दौरान वे विचार-विमर्श सत्र में ‘भारत का भविष्य और मीडिया’ पर अपने विचारों को रखेंगे.

पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे चेयरमैन उपेन्द्र राय

इसके अलावा चेयरमैन उपेन्द्र राय मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ इंदौर में रिकॉर्ड पौधरोपण कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे. पौधारोपण के इस कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

3 दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का हो रहा आयोजन

बता दें कि मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में स्थित जाल सभागृह में 21 जून से तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है. ये आयोजन 23 जून तक चलेगा. कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े मुद्दों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा के साथ ही इस क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इसपर भी विचार-विमर्श किया जा रहा है. जिसमें मीडिया के तमाम दिग्गज अपने-अपने विचारों को साझा कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- इंदौर में आयोजित किए जा रहे ‘भारतीय पत्रकारिता महोत्सव’ में आज शामिल होंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेन्द्र राय

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital