ट्रेंडिंग

आखिर गर्मी से कैसे हो जाती है मौत, जानें शरीर का कौन सा हिस्सा सबसे पहले होता है डेड?

Heat Death: इन दिनों देश का तमाम हिस्सा भीषण गर्मी की मार झेल रहा है. सूर्य की तपिश दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है. देर रात तक भी गर्मी की तपिश महसूस की जा रही है. इसी के साथ ही घाटों व कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार करने वालों की भीड़ भी लगी हुई है. रोजाना गर्मी के कारण होने वाली मौतें के आंकड़ें बढ़ रहे हैं, जो कि लोगों को चिंता में डाल रहे हैं.

दिल्ली से लेकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार के अस्पताल हीट स्ट्रोक के मरीजों से भरे पड़े हैं. भीषण गर्मी और हीट वेव से अब तक देश के तमाम हिस्सों में सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी है. अगर सिर्फ यूपी की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब तक प्रदेश के तमाम हिस्सों में हीटवेव से 371 लोगों की मौत. इसी तरह देश के अन्य हिस्सों से भी हीटवेव के कारण मौत की खबर लगातार सामने आ रही है. अब बस लोग मानसून का इंतजार कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें-Government Employees: देर से ऑफिस पहुंचने वाले सरकारी कर्मचारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, अब पहुंचना होगा इतने बजे, सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिए ये निर्देश

सबसे पहले दिमाग और दिल पर पड़ता है प्रभाव

गर्मी से मौते कैसे और क्यों हो जाती है, इसको लेकर वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर में आपातकालीन चिकित्सा के प्रोफेसर और अध्यक्ष डॉ. कोरी स्लोविस ने सीएनएन से बातचीत करते हुए बताया कि हीट वेव और भीषण गर्मी की वजह से जब आपके शरीर का तापमान बढ़ने लगता है तो इसका असर सबसे पहले आपके दिमाग, दिल और किडनी पर पड़ता है. वह कहते हैं कि इसका असर इतना अधिक खतरनाक होता है कि आपके शरीर के अंग काम करना बंद कर देते हैं और धीरे-धीरे पीड़ित इंसान मौत की ओर जाने लगता है.

तापमान बढ़ने पर कोशिकाएं होती हैं प्रभावित

यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सस साउथवेस्टर्न मेडिकल सेंटर में इंटरनल मेडिसिन के प्रोफेसर क्रेग क्रैन्डल का बयान भी इस सम्बंध में सामने आया है. उनका कहना है कि जब शरीर के अंदर तापमान बढ़ता है, तो यह आपकी कोशिकाओं को इतनी बुरी तरह से प्रभावित करता है कि वो काम करना बंद कर देते हैं. ऐसे में शरीर के खास अंग धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगते हैं और आखिर में वो पूरी तरह से काम करना बंद कर देते हैं. इसी के बाद पीड़ित की मौत हो जाती है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नागालैंड के डिप्टी सीएम के बेटे कुची रंगकाऊ के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्य नेताओं ने जताया शोक

नागालैंड के उप मुख्यमंत्री टीआर जेलियांग के पुत्र कुची रंगकाऊ जेलियांग के असमय निधन पर…

2 minutes ago

अमेरिका के दबाव में पलटा पाकिस्तान? जनरल मुनीर का नया पैंतरा देख भारतीय कूटनीति हलकों में मची हलचल

India Pakistan News: पूर्व पाकिस्तानी राजदूत के दिल्ली पहुंचने से भारत-पाक बैकचैनल कूटनीति की सुगबुगाहट…

2 minutes ago

‘कितनी ट्रेनें रोकेंगे…’ CJP प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, क्या अपने ही सरकार को दिया संदेश?

Chirag Paswan: CJP प्रदर्शन के बीच चिराग पासवान ने कहा कि भारत के युवाओं को…

8 minutes ago

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में CJP के तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे…

23 minutes ago

बिहार के दो बड़े बैंकों में सेंध! SBI में फर्जी ओवरड्राफ्ट और PNB में ठगी से मचा हड़कंप

बिहार में बैंकिंग धोखाधड़ी के दो मामले सामने आए हैं. गया की SBI शाखा में…

23 minutes ago

9 दिनों में ₹60,000 करोड़ स्वाहा! 4 लाख करोड़ निकाल चुके FIIs, क्या घरेलू निवेशक बचा पाएंगे मार्केट?

भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली ने निवेशकों की…

31 minutes ago