Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

‘अहिंसा विश्व भारती’ के 20 वर्ष: श्री श्री रविशंकर और आचार्य लोकेश मुनि की उपस्थिति में बेंगलुरु-गुरुग्राम में होंगे खास कार्यक्रम, भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय करेंगे शिरकत

Ahimsa Vishwa Bharti National Seminar: 28 नवंबर 2026 को बेंगलुरु के आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर और गुरुग्राम के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित कार्यक्रमों में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय शामिल होंगे.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

नई दिल्ली/बेंगलुरु: अहिंसा विश्व भारती (Ahimsa Vishwa Bharti) की गौरवशाली यात्रा के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी शनिवार, 28 नवंबर 2026 को बेंगलुरु स्थित ‘द आर्ट ऑफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर’ (21 किमी, कनकपुरा रोड) में एक विशेष समारोह और राष्ट्रीय संगोष्ठी (National Seminar) का आयोजन किया जा रहा है. ‘शांति, सद्भाव और विकास’ (Peace – Harmony – Development) विषय पर केंद्रित इस भव्य कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय विशेष रूप से शामिल होंगे.

संतों और विशिष्ट अतिथियों का रहेगा सान्निध्य

सायं 6:30 बजे से आयोजित होने वाले इस समारोह में द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी तथा अहिंसा विश्व भारती के संस्थापक जैन आचार्य लोकेश जी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नाटक की माननीय राज्यपाल डॉ. सुधा यादव जी और विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के संस्कृति मंत्री कपिल मिश्रा जी शिरकत करेंगे. इनके अतिरिक्त प्रख्यात समाजसेवी बाबूलाल भंसाली जी तथा विश्व शांति केंद्र के चेयरमैन विनोद दुगर जी भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे.

गुरुग्राम के ब्रह्माकुमारीज रिट्रीट सेंटर में भी होंगे शामिल

इससे पूर्व, इसी दिन यानी 28 नवंबर 2026 को प्रातः 8:30 बजे भारत एक्सप्रेस के सीएमडी उपेंद्र राय हरियाणा के गुरुग्राम (NH-48, बिलासपुर-पटौदी रोड) स्थित ब्रह्माकुमारीज के ‘ओम शांति रिट्रीट सेंटर’ में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में भी सम्मिलित होंगे.

इन दोनों ही गरिमामयी आयोजनों का सीधा प्रसारण (LIVE) 28 नवंबर 2026 को भारत एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा, जिससे देश-विदेश के दर्शक घर बैठे इन आध्यात्मिक व वैचारिक सत्रों से जुड़ सकेंगे.

यह भी पढ़िए: कुशीनगर महोत्सव-2026: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय कर रहे शिरकत, देखें VIDEO



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

UP Tourism

Latest