Acharyakulam Annual Function: उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित पतंजलि-आचार्यकुलम् के 13वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम “चरित्र निर्माण एवं समृद्धि का आधार: शिक्षा” में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय ने शिरकत की. इस भव्य आयोजन में बाबा रामदेव ने भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय का स्वागत किया और उन्हें मंच पर आमंत्रित किया. उन्होंने अपने 25 साल के रिश्तों को याद किया. बाबा ने उनकी प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री उपेन्द्र राय मेरे पुराने परिचित हैं. पिछले 25 वर्षों से वे हमारी यात्रा में हमारे साथ हैं.
इस दौरान CMD उपेन्द्र राय ने “चरित्र निर्माण एवं समृद्धि का आधार: शिक्षा” कार्यक्रम के मंच से संबोधन दिया. अपने संबोधन में CMD उपेन्द्र राय ने शिक्षा, चरित्र निर्माण और समृद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क शून्य से शिखर तक की यात्रा का प्रतीक है, जो बाबा रामदेव के मार्गदर्शन में संभव हुई.
CMD उपेन्द्र राय ने कहा,
“मैं यहां चरित्र निर्माण पर अपनी बात रखूंगा. हमारे देश में सरदार पूर्ण सिंह हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक हुए. उन्होंने अपने पूरे जीवन में सिर्फ 4 ही निबंध लिखे. उनका एक निबंध है- आचरण की सभ्यता. इस निबंध को हमने कक्षा 12वीं में पढ़ा था. आचरण की सभ्यता में जो कहानी है, वो चरित्र को दर्शाती है. उसमें हमने पढ़ा कि नदी उफान पर थी, बाढ़ आई हुई थी. उसमें एक नाव पर अमीर परिवार सवार था. तेज धारा के कारण उस नाव से उस परिवार की महिला गिर गई. वो महिला बचाने के लिए अपने परिजनों को पुकारती रही. मगर किसी ने अपनी जान दांव पर नहीं लगाई. तब नाविक के सहयोगी एक लड़के ने उसे देखा और छलांग लगाकर महिला को बचाकर लाया. सोचिए! एक गरीब नाविक का उस महिला से कोई ताल्लुक नहीं था, वो केवल अपना धर्म निभा रहा था. लेकिन जो लोग महिला के अपने थे, उनमें से किसी भी अपनी जिंदगी दांव पर नहीं लगाई. इस कहानी के जरिए सरदार पूर्ण सिंह बताना चाहते हैं कि हमारे अंदर जो आचरण और चरित्र होता है, उसके लिए सहूर और तमीज किसी बाजार में नहीं मिलता. न ही इसे किसी स्कूल की किताब में पढ़ा गया हो, लेकिन वो स्वत: निकलकर आए. वो है असली चरित्र, जो इंसान में होना चाहिए.”
बाबा रामदेव ने मंच पर CMD उपेन्द्र राय की मेहनत और समर्पण की सराहना करते हुए कहा, “उपेन्द्र राय जी ने शून्य से शुरूआत कर एक बड़ा मीडिया नेटवर्क स्थापित किया है. उनकी मेहनत और लगन काबिले-तारीफ है.” इस दौरान दोनों के बीच गर्मजोशी भरे पल देखने को मिले, बाबा रामदेव ने CMD उपेन्द्र राय द्वारा सुनाए गए प्रसंग भी सुने. कार्यक्रम में दोनों की उपस्थिति की कई तस्वीरें सामने आई हैं.
इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मंत्रोच्चार के बीच एक सकारात्मक माहौल रहा. बाबा रामदेव ने शिक्षा और योग के प्रचार-प्रसार में आचार्यकुलम् की भूमिका को रेखांकित किया. CMD उपेन्द्र राय ने भी युवाओं को शिक्षा और नैतिकता की ओर प्रेरित करने का आह्वान किया. यह आयोजन न केवल शिक्षा बल्कि भारतीय संस्कृति के संरक्षण का भी प्रतीक रहा.
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…