OYO Scam: भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल आज रात 9:30 बजे एक सनसनीखेज स्टिंग ऑपरेशन ‘रूम नंबर 420’ (OYO Room No 420) का प्रसारण करेगा, जिसमें 34 लाख लोगों वाले शहर में हुई धोखाधड़ी का काला सच सामने आएगा. इस स्टिंग ऑपरेशन को भारत एक्सप्रेस के विशेष संवाददाता देवनाथ और न्यूज एंकर रूमा हैदर ने अंजाम दिया है.
इस स्टिंग ऑपरेशन में एक बड़े बिजनेसमैन के गंदे खेल का पर्दाफाश होगा, जिसमें रिसेप्शन से लेकर रूम के अंदर तक की सच्चाई को बेनकाब किया जाएगा.
देवनाथ, जिन्होंने पहले ‘ऑपरेशन सत्य’, ‘ऑपरेशन यमराज’ और ‘ऑपरेशन रक्त रंजित’ जैसे स्टिंग ऑपरेशन किए हैं, ने बताया कि यह खुलासा दर्शकों की आंखें खोल देगा. उनके मुताबिक, भारत एक्सप्रेस सत्य और खोजपरक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध है, और सीएमडी उपेन्द्र सर के निर्देशन में उन्हें काम करने की पूरी आजादी मिलती है. इस स्टिंग ऑपरेशन में एक बड़े धोखे और साजिश का खुलासा होगा, जो शहर के लोगों को झकझोर देगा.
‘रूम नंबर 420’ नामक इस ऑपरेशन रात 9:30 बजे भारत एक्सप्रेस चैनल पर प्रसारित होगा. यह खुलासा न केवल धोखाधड़ी की परतें उजागर करेगा, बल्कि कई प्रभावशाली लोगों को बेनकाब करेगा.
भारत एक्सप्रेस की यह कवरेज साहस और समर्पण वाली पत्रकारिता का एक और उदाहरण बनेगी. दर्शकों से अपील की गई है कि वे इस खुलासे को जरूर देखें.
-भारत एक्सप्रेस
RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…
Prayagraj Film Festival 2026: इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन एमएनआईटी ऑडिटोरियम में…
चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…
चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…
अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…
महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…