रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार उत्तर मध्य रेलवे में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े का आयोजन 22 मई से 5 जून 2025 तक किया गया. इस पखवाड़े के अंतर्गत समस्त मंडलों, स्टेशनों, कारखानों, कॉलोनियों तथा डिपो आदि स्थानों पर विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां एवं पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
मुख्य कार्यक्रम का आयोजन महाप्रबंधक श्री उपेन्द्र चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में और प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री अनिमेष कुमार सिन्हा के निर्देशन में संपन्न हुआ. सुबह 11 बजे, सभी विभागाध्यक्षों ने रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘हरित शपथ’ ली. अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी ऑनलाइन माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.
सायंकालीन सत्र में स्पंदन क्लब में स्काउट एवं गाइड के बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘पृथ्वी माता और प्रदूषण’ पर आधारित एक सार्थक नुक्कड़ नाटक ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. इसके पश्चात महाप्रबंधक महोदय ने वर्ष 2024-25 के दौरान उत्तर मध्य रेलवे की पर्यावरणीय उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया.
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, तत्पश्चात प्रमुख मुख्य यांत्रिक अभियंता श्री अनिमेष कुमार सिन्हा ने पखवाड़े के दौरान यांत्रिक विभाग की उपलब्धियों, ग्रीन हाउस गैसों के दुष्प्रभाव तथा पर्यावरणीय प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने स्वयं की लिखी एक पर्यावरण विषयक कविता भी प्रस्तुत की.
इस अवसर पर श्री अनिमेष कुमार सिन्हा ने पखवाड़े के दौरान यांत्रिक विभाग की गतिविधियों, ग्रीनहाउस गैसों के दुष्परिणामों और पर्यावरणीय संरक्षण के प्रयासों पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने पर्यावरण पर आधारित एक प्रेरणादायक कविता का पाठ भी किया.
अंत में महाप्रबंधक महोदय के द्वारा पर्यावरण से संबन्धित गंभीर विषयो के बारे में बताया, वृक्षारोपण के देखभाल के बारे में भी सूचनाएं दी तथा प्रदूषण को कम करने की अपील भी की . उन्होंने स्काउट-गाइड संगठन एवं पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था प्रबंधन विभाग को उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु रु 50,000 के पुरस्कार की घोषणा भी की.
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती चेतना जोशी, श्रीमती ज्योति सिन्हा , श्रीमती ऋचा वर्मा आदि संगठन की पदाधिकारियों एवं सदस्याओं के साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित रही. अपर महाप्रबंधक श्री जे एस लाकरा, प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर श्री यतेंद्र कुमार, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री एस एस चन्द्रायन, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री एस पी द्विवेदी, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री ब्रिजेन्द्र कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री रेनू पुष्कर, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री जे एस सी बोरा, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज श्री रजनीश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे.
कार्यक्रम का समुचित संचालन मुख्य पर्यावरण एवं गृह व्यवस्था प्रबंधक श्री शिवाजी कदम के नेतृत्व में पर्यावरण एवं गृहव्यवस्था प्रबंधन, इंजीनियरिंग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफलतापूर्वक किया गया.
दिनांक 5 जून को भी सभी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर स्थानीय प्रजातियों जैसे – आम, नीम, पीपल, आंवला, शरीफा, कटहल व कनेर – के वृक्षों का हाइब्रिड मियावाकी एवं क्लस्टर पद्धति से पौधारोपण किया गया. कई स्थानों पर पौधों की सुरक्षा हेतु फेंसिंग और ड्रिप सिंचाई व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई.
-भारत एक्सप्रेस
Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…
Harish Salve Foreign Funding: पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने भारत में हो रहे विरोध-प्रदर्शनों…
Minor Girl Rape Lucknow: राजधानी लखनऊ में चौक थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को…
Pakistan News: क्या आसिम मुनीर बदलने जा रहे हैं पाकिस्तान का नक्शा? जानिए क्यों 4…
Gold Silver Rate Today: MCX पर हफ्ते के पहले दिन सोना-चांदी के दामों में बड़ी…
चेन्नई में आयोजित एक बड़े कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय…