देश

नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल हुए भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, एमडी व एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन में शामिल हुए. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से नए संसद भवन की शानदार तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “भव्य और दिव्य नए संसद भवन का देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.”

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय ने इस दौरान नए संसद भवन के परिसर में जम्मू-कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से भी मुलाकात की.

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया. उद्घाटन से पहले पीएम मोदी और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला हवन-पूजा में बैठे. इस दौरान तमिलनाडु से आए अधीनम संतों ने मंत्रोच्चार के साथ हवन की विधि पूरी की. इसके बाद अधीनम संतों ने पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा जिसे उन्होंने संसद भवन में स्थापित किया.

नए संसद भवन के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने स्मारक डाक टिकट जारी किया. इसके बाद प्रधानमंत्री ने नए संसद भवन से वित्त मंत्रालय द्वारा तैयार किए गए 75 रुपए के विशेष सिक्के भी जारी किए.

वहीं नए संसद भवन से अपने पहले संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि यह नया भवन हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के सपने को साकार करने का साधन बनेगा. यह नया भवन आत्मनिर्भर भारत के सूर्योदय का साक्षी बनेगा. यह नया भवन विकसित भारत के संकल्पों की सिद्धी होते हुए देखेगा. उन्होंने कहा कि आज नए संसद भवन को देखकर हर भारतीय गौरव से भरा हुआ है.

उन्होंने कहा कि संसद भवन ने करीब 60,000 श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया है. इनके श्रम को समर्पित एक डिजिटल गैलेरी भी बनाई गई है. पीएम मोदी ने कहा कि आज जब हम लोकसभा और राज्यसभा को देखकर उत्सव मना रहे हैं तो मुझे संतोष है कि हमने देश में 30,000 से ज़्यादा नए पंचायत भवन भी बनाए हैं. पंचायत भवन से लेकर संसद भवन तक हमारी निष्ठा एक ही है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

24 minutes ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

48 minutes ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

1 hour ago

सोने की शॉपिंग का नया ठिकाना पाकिस्तान? जानें भारत लाने के कड़े नियम और भाव में अंतर

Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…

1 hour ago

वकीलों को धमकी देने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट 6 नवंबर को करेगा सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…

1 hour ago

अग्निपथ योजना में बदलाव! CDS ने रखा नया 25-75 का फॉर्मूला, कितना मिला सेवा विस्तार?

Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…

2 hours ago