खेल

Gujarat Titans, IPL 2023 Final: गुजरात को मिल गया ‘ब्रह्मास्त्र’, हार्दिक पंड्या फिर बनेंगे चैंपियन!

Gujarat Titans vs CSK, IPL 2023 Final: अद्भुत… अविश्‍वसनीय… अकल्‍पनीय. ये तीन शब्द हर किसी के जहन में जरूर आए होंगे जब शुभमन गिल क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ बल्लेबाजी कर रहे थे. इस युवा बल्लेबाज ने जिस कदर गेंदबाजों की धुनाई की और अपनी टीम की जीत की कहानी लिखी वो काबिले तारीफ थी. गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज़ शुभमन गिल इस साल शानदार फॉर्म में रहे हैं. मुंबई के खिलाफ अपनी विस्फोटक पारी के दौरान गिल एक ही आईपीएल सीज़न में 800 से अधिक रन बनाने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. 23 वर्षीय ने अपने पिछले 4 मैचों में 3 शतक लगाए हैं और जीटी को फाइनल तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

गिल के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड

खास बात ये है कि शुभमन भी अपने आदर्श विराट कोहली द्वारा बनाए गए एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने के कगार पर हैं. युवा भारतीय सलामी बल्लेबाज अब आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली और जोस बटलर से पीछे हैं . शुभमन गिल के पास वर्तमान में ऑरेंज कैप है, जिन्होंने इस सीजन की 16 पारियों में 60.78 के औसत और 156.43 के स्ट्राइक रेट से 851 रन बनाए हैं.

ये भी पढ़ें: CSK vs GT, IPL 2023 Final: अहमदाबाद में फैसले का दिन, धोनी vs हार्दिक… जहां से शुरू वहीं पर अंत

गिल जोस बटलर के 863 रन से सिर्फ 12 रन और विराट कोहली के 973 रन के रिकॉर्ड से 122 रन पीछे हैं. अगर गिल चेन्नई के खिलाफ भी एक बड़ी पारी खेलते हैं तो गुजरात की जीत के साथ-साथ वो एक नया इतिहास भी लिख सकते हैं. हालांकि ये काम इतना आसान नहीं होगा लेकिन जोस बटलर का रिकॉर्ड तो टूट सकता है.

चेन्नई के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं गिल

चेन्नई सुपर किंग्स और एमएस धोनी ये बात अच्छी तरह जानते हैं अगर उन्हें ये मुकाबला जीतना है तो शुभमन गिल को शांत करना होगा. क्योंकि अगर वो एक बार क्रीज पर जम गए तो उन्हें जल्दी आउट करना बहुत मुश्किल है. मुंबई के खिलाफ उनकी शतकीय पारी जीत का सबसे बड़ा कारण रही, वो जिस तरह की फॉर्म में है अगर सीएसके के खिलाफ उनका बल्ला चला तो गुजरात टाइटन्स का दूसरी बार ट्रॉफी पर कब्जा जमाना लगभग तय है. इसलिए माही और उनकी टीम को इस युवा बल्लेबाज का कोई तोड़ निकालना होगा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

12 seconds ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

17 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

32 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

1 hour ago

दिवाली तक दिल्ली में धरना-प्रदर्शनों पर लगे रोक, अमित शाह को इस संगठन ने पत्र लिखकर की मांग

दिवाली तक दिल्ली में बड़े धरना-प्रदर्शनों और मार्च पर रोक लगाने की मांग उठी है.…

1 hour ago