देश

ABVP के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेन्द्र राय ने की शिरकत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से दिल्ली के बुराड़ी में स्थित डीडीए मैदान में 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आज (8 दिसंबर) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई.

69वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए चेयरमैन उपेन्द्र राय

एबीवीपी अपने स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. जिसमें देश की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होने के लिए पहुंची हैं. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी शामिल हुए. जहां उनका एबीवीपी के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजशरण शाही कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं.

एबीवीपी मना रहा 75वीं वर्षगांठ

एबीवीपी की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए, 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से युवा शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. ये युवा शिक्षा, पर्यावरण, खेल, कला और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा में शामिल होंगे. 69वां राष्ट्रीय सम्मेलन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें हजारों प्रतिभागियों को एबीवीपी के संस्थापक सदस्य दत्ताजी डिडोलकर के नाम पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है.

लगाई गई प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदवी स्वराज्य, दिल्ली का वास्तविक इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली गाथा सहित आठ सम्मोहक विषयों पर शानदार चित्रों और मूर्तियों के माध्यम से मिनी भारत को दिखाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

3 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago