Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ABVP के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम का गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन, भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के CMD उपेन्द्र राय ने की शिरकत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से दिल्ली के बुराड़ी में स्थित डीडीए मैदान में 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आज (8 दिसंबर) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से दिल्ली के बुराड़ी में स्थित डीडीए मैदान में 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन का आज (8 दिसंबर) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया. इस राष्ट्रीय अधिवेशन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी शामिल हुए. इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनकी मुलाकात हुई.

69वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम में शामिल हुए चेयरमैन उपेन्द्र राय

एबीवीपी अपने स्थापना दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है. जिसमें देश की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल होने के लिए पहुंची हैं. कार्यक्रम में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर इन चीफ उपेन्द्र राय भी शामिल हुए. जहां उनका एबीवीपी के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. एबीवीपी के 69वें राष्ट्रीय अधिवेशन कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजशरण शाही कर रहे हैं. कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी के राष्ट्रीय महामंत्री याज्ञवल्क्य शुक्ल समेत संगठन के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए हैं.

एबीवीपी मना रहा 75वीं वर्षगांठ

एबीवीपी की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मनाते हुए, 69वें राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से युवा शामिल होने के लिए पहुंचे हैं. ये युवा शिक्षा, पर्यावरण, खेल, कला और समसामयिक मुद्दों पर चर्चा में शामिल होंगे. 69वां राष्ट्रीय सम्मेलन महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें हजारों प्रतिभागियों को एबीवीपी के संस्थापक सदस्य दत्ताजी डिडोलकर के नाम पर एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है.

लगाई गई प्रदर्शनी

प्रदर्शनी में छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदवी स्वराज्य, दिल्ली का वास्तविक इतिहास और स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवशाली गाथा सहित आठ सम्मोहक विषयों पर शानदार चित्रों और मूर्तियों के माध्यम से मिनी भारत को दिखाया जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital