देश

IT Raid: राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित कंपनी के ठिकाने पर IT रेड में 300 करोड़ से अधिक नकदी जब्त

IT Raid: ओडिशा आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा ने शराब व्यापार से जुड़ी डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड और इस समूह की तीन अन्य कंपनियों के ठिकानों पर बुधवार को छापेमारी की थी. इस दौरान आयकर विभाग की टीम ने 300 करोड़ से अधिक की नकदी जब्त की. यह कंपनी राज्यसभा सांसद धीरज साहू से संबंधित है. बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज के बलांगीर कार्यालय पर छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से अधिक नकदी जब्त की गई. इसे पश्चिम ओडिशा में सबसे बड़ी स्वदेशी शराब निर्माण और बिक्री कंपनियों में से एक कहा जाता है.

150 करोड़ से ज्यादा की रकम जब्त

जानकारी के मुताबिक, संबलपुर कॉरपोरेट ऑफिस में छापेमारी के दौरान 150 करोड़ से ज्यादा की रकम भी जब्त की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, ओडिशा के बोलांगीर और संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी चल रही है. कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोटों की संख्या इतनी अधिक होने के कारण मशीनों ने काम करना बंद कर दिया.

बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड पर छापे का एक्सटेंशन

जानकारी के मुताबिक, जिस बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर पहले आईटी ने छापा मारा था, उसकी पार्टनरशिप फर्म बलदेव साहू एंड ग्रुप ऑफ कंपनीज है. बुधवार को इनकम टैक्स की टीम ने सुंदरगढ़ के शराब कारोबारी राजकिशोर प्रसाद जयसवाल के सरगीपाली स्थित घर, ऑफिस और देशी शराब भाटी पर भी छापेमारी की थी. पलासपल्ली में बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय और कुछ अधिकारियों के घरों पर भी छापेमारी की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

2 minutes ago

सेल्फी के बहाने खींचे गाल, कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के साथ फैन की हरकत पर भड़के लोग

कन्नड़ एक्ट्रेस रचिता राम के जन्मदिन पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन ने जबरदस्ती उनके…

2 minutes ago

महाकवि गोपाल दास ‘नीरज’ की स्मृति में ‘कारवाँ गीतों का…’ LIVE: कार्यक्रम में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्‍द्र राय

राजधानी दिल्ली में महाकवि गोपाल दास नीरज की स्मृति में 'कारवां गीतों का… नीरज' कार्यक्रम…

52 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

56 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

56 minutes ago