देश

‘Talking Points’ में Keith Vaz के साथ बातचीत में बोले चेयरमैन उपेंद्र राय- व्यूज के बजाय न्यूज पर रहेगा भारत एक्सप्रेस का फोकस

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय ने आज (रविवार) कीथ वाज के चर्चित शो ‘टॉकिंग पॉइंट्स’ में शिरकत की. इस शो में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने एक फरवरी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्यों और रणनीति पर खुलकर चर्चा की.

कीथ वाज ने भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय का शो में स्वागत किया और उनसे ये जानना चाहा कि न्यूज चैनल शुरू करने के पीछे उनका क्या उद्देश्य है. इस सवाल के जवाब में वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा कि चैनलों द्वारा आजकल न्यूज कम और व्यूज ज्यादा दिखाया जाता है. उन्होंने कहा कि भारत एक्सप्रेस के जरिए हमारी कोशिश रहेगी कि व्यूज के बजाय न्यूज अधिक हो.

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने इस शो के दौरान कहा कि भारत में 14-15 मुख्य न्यूज चैनल हैं, जो केवल टीआरपी के लिए चैनल चला रहे हैं. ये चैनल दूसरे देशों में क्या चल रहा है सिर्फ यही दिखाते हैं. हमारा प्लान है कि भारत एक्सप्रेस के माध्यम से लोकल खबरों को भारत के कोने-कोने तक पहुंचाया जाए ताकि लोगों को उन खबरों के जरिए जानकारी मिले और वे खुद को कनेक्ट रख सकें. लोकल न्यूज लोगो तक नहीं पहुंच पाती है. वर्तमान में न्यूज चैनल दिन-रात ये दिखाते हैं कि यूक्रेन में क्या चल रहा है और ताइवान में क्या चल रहा है.

होस्ट के एक सवाल का जवाब देते हुए वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय ने कहा कि भारत में क्रिकेट को बेहद पसंद किया जाता है. जब क्रिकेट मैच होते हैं तो लोगों की आखें टीवी पर रहती हैं. जब क्रिकेट होंगे तब क्रिकेट दिखाएंगे. इसके साथ ही हम सभी खेलों को भी कवर करेंगे.

चर्चित शो ‘टॉकिंग पॉइंट्स’ में उपेंद्र राय की बातचीत सुनने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में लोगों तक सभी खबरें पहुंचाएगा.

ये भी पढ़ें: कीथ वाज के चर्चित शो ‘टॉकिंग पॉइंट्स’ में शिरकत करेंगे भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय, अपने चैनल की रणनीतियों का करेंगे खुलासा

जानिए कौन हैं कीथ वाज

कीथ वाज ब्रिटेन के पूर्व मंत्री हैं और 1987 से 2019 तक लीसेस्टर ईस्ट के सांसद रह चुके हैं. वह ब्रिटेन की संसद में सबसे लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिटिश एशियाई सांसद हैं. लेबर पार्टी के नेता अपने लंबे कार्यकाल के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. उन्होंने 2019 में 32 साल के लंबे राजनीतिक करियर को विराम देने की घोषणा कर दी थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

3 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

18 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago