होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
'सेल्फी' का मोशन पोस्टर (फोटो)
Akshay Kumar-Emraan Hashmi Selfiee: नए साल में सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की अपकमिंग फिल्म ‘सेल्फी’ अपनी रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है. रविवार को मेकर्स की ओर से ‘सेल्फी’ मूवी की मोशन पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही ‘सेल्फी’ (Selfiee) की रिलीज डेट का भी एलान किया गया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा बॉलीवुड के दमदार एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) भी लीड रोल में मौजूद हैं.
दरअसल रविवार 15 जनवरी को अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म ‘सेल्फी’ (Selfiee Motion Poster) के मोशन पोस्टर को शेयर किया है. इस मोशन मोस्टर में आप देख सकते हैं कि अक्षय और इमरान हाशमी आपस में टकराते हुए नजर आ रहे हैं. ‘सेल्फी’ के लेटेस्ट मोशन पोस्टर से ये साफ पता चल रहा है कि इमरान इस फिल्म में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार में नजर आएंगे. साथ ही अक्की एक सुपर फैन की भूमिका में दिख सकते हैं. दरअसल अक्षय कुमार ने सेल्फी के मोशन पोस्टर पर कैप्शन देते हुए लिखा है कि- फैन ही स्टार बनाते हैं और फैन ही स्टार को तोड़ सकते हैं. जानिए क्या होता है जब एक फैन अपने आइडिल के खिलाफ हो जाता है. अक्षय कुमार के अलावा इमरान हाशमी ने भी ‘सेल्फी’ ने इस मोशन पोस्टर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
‘सेल्फी’ के मोशन पोस्टर के साथ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने ये भी बताया कि उनकी ये फिल्म कब रिलीज होगी. बता दें कि अक्षय कुमार और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की ‘सेल्फी’ अगले महीने 24 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में अक्की और इमरान के अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नुसरत भरुचा और डायना पैंटी भी अहम भूमिका में मौजूद हैं. खबरों की मानें तो ये भी बताया जा रहा है कि आने वाली 19 जनवरी को अक्की और इमरान की इस सेल्फी (Selfiee) मूवी के ट्रेलर को रिलीज किया जा सकता है.
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…