कीथ वाज और भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय (दाएं)
भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय रविवार को कीथ वाज के चर्चित शो ‘टॉकिंग पॉइंट्स’ में शिरकत करेंगे. इस शो के दौरान वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय 1 फरवरी को लॉन्च होने वाले न्यूज चैनल ‘भारत एक्सप्रेस’ के उद्देश्यों और प्लांस पर बात करेंगे. गौरतलब है कि कीथ वाज पूर्व ब्रिटिश सांसद हैं और उनका शो दुनिया में काफी लोकप्रिय है.
उपेंद्र राय ने शनिवार को ट्विटर के जरिए यह जानकारी शेयर की. कीथ वाज के शो ‘टॉकिंग पॉइंट्स’ में उपेंद्र राय के साथ होने वाली इस बातचीत को रविवार को भारतीय समयानुसार, दोपहर 2.30 बजे ‘लाइका’ रेडियो पर प्रसारित किया जाएगा.
वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र राय के नेतृत्व में जल्द ही भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल लॉन्च होने जा रहा है. उपेंद्र राय पत्रकारिता जगत का जाना-पहचाना नाम हैं और उनके 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क’ के जरिए देखने को मिलेगी. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क हिन्दी, अंग्रेजी और उर्दू में लोगों तक सभी खबरें पहुंचाएगा.
कीथ वाज ब्रिटेन के पूर्व मंत्री हैं और 1987 से 2019 तक लीसेस्टर ईस्ट के सांसद रह चुके हैं. वह ब्रिटेन की संसद में सबसे लंबे समय तक प्रतिनिधित्व करने वाले ब्रिटिश एशियाई सांसद हैं. लेबर पार्टी के नेता अपने लंबे कार्यकाल के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. उन्होंने 2019 में 32 साल के लंबे राजनीतिक करियर को विराम देने की घोषणा कर दी थी. तब उन्होंने कहा था, “मैंने लीसेस्टर ईस्ट के सांसद के तौर पर 32 साल पूरे करने के बाद सेवानिवृत्त होने का फैसला किया है. मैंने इस दौरान आठ आम चुनावों में जीत हासिल की है.”
दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…
INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…
Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…
Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…
Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का नशे की हालत में बताकर वायरल किया गया वीडियो…