देश

Bharat Express का मुंबई में नया ऑफिस खुला, आचार्य पवन त्रिपाठी ने वास्तु-पूजा कर फीता काटा, देखें तस्वीरें

Bharat Express Mumbai Office: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत एक्सप्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन आज फीता काटकर किया गया. चैनल के सीनियर जर्नलिस्ट अभिषेक पाण्डेय (स्टेट हेड) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सिद्धिविनायक के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी भी वास्तु-पूजा में शामिल हुए.

अभिषेक पाण्डेय ने X पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी के सहयोग और प्यार से भारत एक्सप्रेस का सफर बेहतर हो रहा है. CMD उपेंद्र राय के मार्गदर्शन में चैनल हर दिन नए मुकाम पर पहुंच रहा है. हमारे सभी सहकर्मियों का धन्यवाद, जो लगातार मेहनत कर रहे हैं.”

आज नए कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पारंपरिक पूजा और फीता काटने की रस्में निभाई गईं. यह कदम चैनल के विस्तार और मुंबई में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. भारत एक्सप्रेस की टीम ने इस अवसर पर अपने दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जो चैनल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क फरवरी 2023 में लॉन्‍च किया गया था. देश के विख्‍यात पत्रकार, लेखक और विचारक उपेन्‍द्र राय इसके संस्‍थापक, चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ हैं. वे पहले सहारा मीडिया समूह में सेवाएं दे चुके हैं. उन्‍होंने कई अन्‍य मीडिया समूहों में भी सेवाएं दी थीं.

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क बहुत कम समय में ही देश के शीर्ष चैनलों में जगह बना चुका है. अब यह अधिकतर टीवी सर्विसेज पर उपलब्ध है. कुछ समय पहले भारत एक्सप्रेस डीडी फ्री डिश चैनल-69 पर भी आ चुका है, अब इसे देश के सभी प्रमुख DTH और केबल नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़िए: “प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा चैनल” भारत एक्सप्रेस की सराहना करते हुए ओम बिरला ने कहीं ये बातें

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

1 hour ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

3 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

3 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

4 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

4 hours ago