Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा चैनल” भारत एक्सप्रेस की दूसरी वर्षगांठ पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, मैं चैनल से जुड़े सभी लोगों को उनके समर्पण और प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और इसके दर्शकों को शुभकामनाएं देता हूं.

Om Birla

ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

Naye Bharat Ki Baat Delhi Ke Sath: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के स्थापना की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्ली में ‘नए भारत की बात-दिल्ली के साथ’ कॉन्क्लेव आयोजित किया गया. इस मेगा कॉन्क्लेव में देशभर की दिग्गज शख्सियतों ने शिरकत की. लॉन्चिंग के दो वर्ष पूरे होने के मौके पर नेताओं, फिल्मी हस्तियों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों की ओर से बधाइयां मिल रही हैं. इसी कड़ी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी भारत एक्सप्रेस को पत्र लिखकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

ओम बिरला ने क्या कहा?

ओम बिरला ने पत्र में लिखा है कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क 11 फरवरी, 2025 को अपनी दूसरी वर्षगांठ मना रहा है. इस मौके पर नई दिल्ली में “नए भारत की बात, दिल्ली के साथ” थीम पर भारत एक्सप्रेस कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है.

भारत एक्सप्रेस के कार्यों की सराहना

उन्होंने आगे लिखा, समाज को आकार देने, लोकतंत्र के मूल्यों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संवाद के लिए एक मंच प्रदान करके और प्रमुख मुद्दों को सामने लाकर, भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क ने एक जागरूक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क द्वारा दो सफल वर्ष पूरे करना वास्तव में खुशी की बात है. इस छोटी सी अवधि में, चैनल ने विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार देने की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है.

यह भी पढ़ें- “भारत का बदलाव पूरे विश्व के लिए एक चेतना का उदय होगा”, भारत एक्सप्रेस के कॉन्क्लेव में बोले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, मैं चैनल से जुड़े सभी लोगों को उनके समर्पण और प्रयासों के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और इसके दर्शकों को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे उम्मीद है कि भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क जिम्मेदार पत्रकारिता के साथ समाज की सेवा करना जारी रखेगा और राष्ट्र के विमर्श में सार्थक योगदान देगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital