उत्तर प्रदेश

‘माननीय आदित्यनाथ को जन्मदिन की सौहार्दपूर्ण मुबारकबाद’, अखिलेश यादव ने देर रात ऐसे दी यूपी CM योगी को बधाई

Yogi adityanath birthday wishes: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिन पर गुरुवार देर रात को बधाई दी. अखिलेश ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “मा. आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की सौहार्दपूर्ण मुबारकबाद!”

हालांकि, उनके इस बधाई संदेश में ‘मुबारकबाद’ शब्द के इस्तेमाल ने सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है.

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अखिलेश के शब्द चयन पर सवाल उठाए. कुछ ने लिखा कि सनातन धर्म में ‘मुबारकबाद’ की जगह ‘शुभकामनाएं’ शब्द का प्रयोग किया जाता है. एक यूजर ने टिप्पणी की, “हिंदुओं में शुभकामनाएं होती हैं, मुबारकबाद नहीं.”

वहीं, कुछ ने इसे मजाक का रूप दे दिया, जैसे कि एक यूजर ने लिखा, “ऐसे विश करने से अच्छा तो भूल ही जाते भैया.” कुछ लोगों ने ‘मौलाना अलीशेख यदुमुल्ला’ कहकर भी तंज कसा.

इसके बावजूद, अखिलेश का यह संदेश उनके और योगी आदित्यनाथ के बीच राजनीतिक सौहार्द का प्रतीक भी माना जा रहा है.

पिछले साल सीएम योगी ने भी अखिलेश को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं, जिसमें उन्होंने प्रभु श्री राम से उनके लिए प्रार्थना की थी. इस बार अखिलेश के शब्दों ने जहां सौहार्द का संदेश दिया, वहीं शब्द चयन ने विवाद को जन्म दे दिया. यह घटना एक बार फिर सोशल मीडिया पर सांस्कृतिक और भाषाई बहस को हवा दे रही है.

Bharat Express Desk

Recent Posts

चुनाव आयोग ने जारी किया नया शेड्यूल: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, जानिए कैसे करा सकते हैं सुधार

चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…

42 minutes ago

‘भारत में भी सत्ता बदले…’, प्रशांत भूषण-नेहा बोरा के ‘रिजीम चेंज’ बयानों से छिड़ा विवाद, बांग्लादेश मॉडल के सुर अलापे

Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…

2 hours ago

‘पैसे से नहीं चलती देश की नीतियां…’ स्टारलिंक को लेकर एलन मस्क पर बरसे बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे

आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…

2 hours ago

जेआरडी टाटा का वो सपना, जिसने भारत को दी पहली एयरलाइन; जानिए एयर इंडिया की दिलचस्प कहानी

जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…

3 hours ago

‘सत्ता को सेवा में बदला’, पीएम मोदी के 25 वर्षों के कार्यकाल पर हिमाचल प्रदेश बीजेपी ने जताई कृतज्ञता

हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…

3 hours ago