Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bharat Express का मुंबई में नया ऑफिस खुला, आचार्य पवन त्रिपाठी ने वास्तु-पूजा कर फीता काटा, देखें तस्वीरें

मुंबई में भारत एक्सप्रेस का नया कार्यालय खुला. वरिष्‍ठ पत्रकार अभिषेक पाण्डेय ने तस्वीरें साझा कीं. चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्‍द्र राय के मार्गदर्शन में यह चैनल तेजी से बुलंद हो रहा है.

new office of Bharat Express Mumbai

भारत एक्सप्रेस के मुंबई स्थित नए ऑफिस की शुरुआत.

Bharat Express Mumbai Office: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत एक्सप्रेस के नए कार्यालय का उद्घाटन आज फीता काटकर किया गया. चैनल के सीनियर जर्नलिस्ट अभिषेक पाण्डेय (स्टेट हेड) ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर सिद्धिविनायक के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी भी वास्तु-पूजा में शामिल हुए.

अभिषेक पाण्डेय ने X पर पोस्ट कर लिखा, “आप सभी के सहयोग और प्यार से भारत एक्सप्रेस का सफर बेहतर हो रहा है. CMD उपेंद्र राय के मार्गदर्शन में चैनल हर दिन नए मुकाम पर पहुंच रहा है. हमारे सभी सहकर्मियों का धन्यवाद, जो लगातार मेहनत कर रहे हैं.”

आज नए कार्यालय के उद्घाटन के दौरान पारंपरिक पूजा और फीता काटने की रस्में निभाई गईं. यह कदम चैनल के विस्तार और मुंबई में अपनी उपस्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. भारत एक्सप्रेस की टीम ने इस अवसर पर अपने दर्शकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया, जो चैनल के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

भारत एक्सप्रेस न्‍यूज नेटवर्क फरवरी 2023 में लॉन्‍च किया गया था. देश के विख्‍यात पत्रकार, लेखक और विचारक उपेन्‍द्र राय इसके संस्‍थापक, चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ हैं. वे पहले सहारा मीडिया समूह में सेवाएं दे चुके हैं. उन्‍होंने कई अन्‍य मीडिया समूहों में भी सेवाएं दी थीं.

DD Free Dish

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क बहुत कम समय में ही देश के शीर्ष चैनलों में जगह बना चुका है. अब यह अधिकतर टीवी सर्विसेज पर उपलब्ध है. कुछ समय पहले भारत एक्सप्रेस डीडी फ्री डिश चैनल-69 पर भी आ चुका है, अब इसे देश के सभी प्रमुख DTH और केबल नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

यह भी पढ़िए: “प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रहा चैनल” भारत एक्सप्रेस की सराहना करते हुए ओम बिरला ने कहीं ये बातें



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital