देश

Bharat Express Urja Summit: “AIMIM जैसी पार्टियां वोट काटने के लिए आती हैं”, अबु आजमी बोले- MVA का हिस्सा बनी रहेगी सपा

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क की ओर से बुधवार (7 अगस्त) को मुंबई में ऊर्जा समिट 2024 का आयोजन किया गया. जिसमें मुंबई समाजवादी पार्टी के नेता अबु आजमी ने शिरकत की. इस दौरान भारत एक्सप्रेस के मुंबई ब्यूरो चीफ अभिषेक पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया. ऊर्जा समिट में बोलते हुए सपा नेता अबु आजमी ने एमवीए गठबंधन और लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी को मिली बड़ी जीत पर बात की.

सपा एमवीए का हिस्सा बनी रहेगी- अबु आजमी

एमवीए से अलग होने की खबरों को खारिज करते हुए अबु आजमी ने कहा कि समाजवादी पार्टी MVA का हिस्सा बनी रहेगी. पार्टी के गठबंधन में रहने से एमवीए को मजबूती मिलेगी.

यह भी पढ़ें- Bharat Express Urja Summit में बोले महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस, ‘मैं आधुनिक अभिमन्यु हूं, चक्रव्यूह तोड़ना भी जानता हूं’

उन्होंने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा के साथ कांग्रेस के आने से काफी फायदा मिला है. यूपी में समाजवादी पार्टी ने एक बड़ी जीत हासिल की है.वहीं इस दौरान उन्होंने मोदी सरकार और राज्य की एकनाथ शिंदे सरकार पर निशाना भी साधा. अबु आजमी ने कहा कि बीजेपी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की बात करती है, लेकिन एक समुदाय को अनदेखा किया जा रहा है. इसलिए जब तक सभी को साथ लेकर नहीं चला जाएगा, तब तक देश कभी विकसित राष्ट्र नहीं बनेगा. सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की बात करने वाले लोग झूठ बोलते हैं.

AIMIM वोट काटने वाली पार्टी- अबु आजमी

वहीं अबु आजमी ने AIMIM को वोट काटने वाली पार्टी करार दिया. उन्होंने कहा कि जहां-जहां भी AIMIM चुनाव लड़ती है, वहां पर सिर्फ वो वोट काटने का काम करती है. AIMIM जैसी पार्टियां चुनाव में आती ही इसलिए हैं कि वोट काटना है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

14 minutes ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

15 minutes ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

30 minutes ago

लाखों कटे वोटों पर आयोग का यू-टर्न, 7 राज्यों में फिर मिलेगा मौका; जानें क्या है प्लान?

ECI SIR Update: SIR के दौरान ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हुए मतदाताओं के लिए…

1 hour ago

दिवाली पर कारोबार का महाधमाका, देशभर में 5 लाख करोड़, दिल्ली में 80 हजार करोड़ के व्यापार का अनुमान

दिवाली 2026 पर देशभर में 5 लाख करोड़ रुपये और दिल्ली में 80 हजार करोड़…

2 hours ago

महंगाई का डबल अटैक! अक्टूबर में 5.93% तक पहुंच सकती है खुदरा महंगाई, 8.20% हो सकती है खाद्य महंगाई; बढ़ेगा रसोई का बजट

Inflation Alert: Reuters के सर्वे के मुताबिक, अक्टूबर में भारत की खुदरा महंगाई दर सितंबर…

2 hours ago