देश

Bharat Express Urja Summit: ऊर्जा सचिव आभा शुक्ला ने एनर्जी सिक्योरिटी को बताया बड़ा मुद्दा, कहा- हम कृषि क्षेत्र में 100% सौर ऊर्जा की ओर बढ़ रहे

Bharat Express Urja Summit: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क का ऊर्जा समिट का बुधवार बुधवार (7 अगस्‍त) शाम 4 बजे शानदार आगाज हुआ. इस आयोजन में महाराष्ट्र की ऊर्जा सचिव आभा शुक्ला भी पहुंचीं. उन्होंने एनर्जी सिक्योरिटी को बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा बताया. साथ ही कहा कि हम एग्रो सेक्टर में 100% सोलर एनर्जी की तरफ बढ़ रहे हैं.

समिट के दौरान मंच पर ऊर्जा सचिव आभा शुक्ला ने कहा कि सूबे में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए सहभागिता बहुत जरूरी है. एनर्जी सिक्योरिटी एक बड़ा मुद्दा है. चूंकि, राज्य में ऊर्जा की जरूरतें लगातार बढ़ रही हैं. हमने एक नई योजना बनाई है, जिससे दूसरे राज्यों को भी बिजली सप्लाई की जा सकेगी.

समिट के दौरान आभा शुक्ला

हमने एनर्जी ट्रांजिशन प्लान तैयार किया: ऊर्जा सचिव

महाराष्ट्र की ऊर्जा सचिव आभा शुक्ला ने कहा कि महाराष्ट्र में सोलर ऊर्जा उत्पादन तेजी के साथ हो रहा है. महाराष्ट्र में ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए तेजी के साथ काम हो रहा है. हमारा एनर्जी ट्रांजिशन प्लान भी तैयार है. राज्य में ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रयास जारी है.

महाराष्ट्र रिन्यूएबल एनर्जी में पांचवें नंबर पर, दूसरे नंबर पर लाएंगे

आभा शुक्ला ने कहा कि महाराष्ट्र रिन्यूएबल एनर्जी में पांचवें नंबर पर है. हमारा लक्ष्य है- महाराष्ट्र को रिन्यूएबल एनर्जी में दूसरे नंबर पर लाना है. किसान मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी के बारे में उन्होंने बताया कि सूबे में किसानों की डिमांड को देखते हुए किसान मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी का गठन किया गया है. एक लाख किसानों को इस योजना से फायदा हो रहा.

फोटो— ऊर्जा सचिव आभा शुक्ला को सीएमडी उपेन्द्र राय ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.

किसान 16 हजार मेगावाट बिजली का इस्तेमाल कर रहे

आभा शुक्ला ने कहा कि हमारे यहां किसान 16 हजार मेगावाट बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं. हम उनकी मांग पूरे करने की दिशा में कई और योजनाओं पर भी काम कर रहे हैं. सोलर एग्रो कंपनी की स्थापना की गई है. इसी तरह हम 100 फीसदी सोलर ऊर्जा की तरफ बढ़ रहे हैं.

हम नेट जीरो के कॉन्सेप्ट पर भी काम कर रहे: आभा शुक्ला

आभा शुक्ला ने कहा कि बिजली की दरों को कम करने के लिए रिन्यूएबल एनर्जी बहुत कारगर है. हम पॉल्यूशन कंट्रोल के लिए नेट जीरो के कॉन्सेप्ट पर काम कर रहे.

यह भी पढ़िए — Bharat Express Urja Summit: CMD उपेन्द्र राय के साथ मुखातिब हुए महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेन्द्र फडणवीस, गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियां

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर: जुहू में फायरिंग की सूचना, पुलिस जांच में जुटी

Tiger Shroff Firing: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू इलाके…

15 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

23 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

27 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

28 minutes ago

नोएडा में उतरा कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल, बालाका दुर्गोत्सव में 63 फीट ऊंचा भव्य पंडाल

Balaka Durgotsav Noida Durga Puja: नोएडा सेक्टर-61 में विक्टोरिया मेमोरियल थीम पर 63 फीट ऊंचा…

40 minutes ago