देश

Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा राहुल गांधी की दूसरी पदयात्रा का नाम, पढ़ें पूरा शेड्यूल

Bharat Jodo Nyay Yatra: साल 2024 के लोकसभा चुनाव में अब चंद महीनों का वक्त बचा है. इसके चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी अपनी दूसरी पदयात्रा शुरू करने वाले हैं. राहुल गांधी की पहली पदयात्रा केरल से लेकर कश्मीर तक गई थी, और अब प्रस्तावित दूसरी यात्रा नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर से मुंबई तक जाएगी. यह यात्रा बीजेपी को टक्कर देने की रणनीति के तहत निकाली जाएगी. अब सामने आया है कि इस यात्रा का नाम पिछली बार से थोड़ा सा अलग होगा. जानकारी के मुताबिक इस बार राहुल गांधी की पदयात्रा 2.O का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा होगा.

राहुल गांधी की Bharat Jodo Nyay Yatra के शेड्यूल की बात करें तो यह यात्रा देश के कुल 15 राज्यों से होकर गुजरेगी. इस दौरान राहुल कुल 6700 किलोमीटर का सफर पैदल चलकर पूरा करेंगे. बताया गया है कि सबसे लंबा सफर उत्तर प्रदेश में होगा, जहां राहुल गांधी करीब 1074 किलोमीटर का सफर करेंगे और 11 दिन उत्तर प्रदेश में ही गुजारेंगे.

यह भी पढ़ें-INDIA Alliance में पड़ी दरार? ममता पर अधीर ने लगाए मोदी की सेवा करने के आरोप

Bharat Jodo Nyay Yatra की 14 जनवरी को होगी शुरुआत

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी दोपहर 12:30 बजे मणिपुर के इंफाल से शुरू होगी. मणिपुर के बाद नागालैंड, फिर असम, अरुणाचल प्रदेश और वापस असम होते हुए ये मेघालय में प्रवेश करेगी. इसके बाद Bharat Jodo Nyay Yatra पश्चिम बंगाल और फिर बिहार, झारखंड, ओडिशा के बाद उत्‍तर प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र भी जाएगी. इस यात्रा के लिए कांग्रेस पार्टी की तरफ से INDI गठबंधन के सभी दलों को न्योता दिया गया है.

यह भी पढ़ें-UP Politics: गृहमंत्री अमित शाह से मिले ओम प्रकाश राजभर, तस्वीरें शेयर कर बताई मुलाकात की वजह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

आज हुई थी तीन घंटे की बैठक

Bharat Jodo Nyay Yatra को लेकर आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 3 घंटे तक बैठक की है. इस दौरान आज सारे प्रदेश अध्यक्ष और CLP नेता मौजूद थे. इस दौरान लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए चर्चा हुई. बैठक के बाद कहा गया कि हमारे देश और पार्टी के इतिहास में यात्रा मील का पत्थर साबित हुई. भारत जोड़ो यात्रा, जो हुई थी वो परिवर्तनकारी पदयात्रा निकली थी. देश में भारी बदलाव हुआ, संगठन में नई जान आई.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago