देश

Rahul Gandhi Padyatra: न्याय यात्रा के दौरान 8 दिनों तक झारखंड में रुकेंगे राहुल गांधी, सामने आया पूरा कार्यक्रम

Rahul Gandhi Padyatra: कांग्रेस नेता और वायनाड से लोकसभा सांसद राहुल गांधी अपनी दूसरी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले हैं. इस दौरान वे झारखंड में भी पदयात्रा करेंगे. जानकारी के मुताबिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान 8 दिनों तक राहुल गांधी झारखंड में रुकेंगे. जानकारी के मुताबिक इस दौरान वे कोडरमा, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा से ओड़िशा चले जाएंगे. झारखंड में राहुल गांधी की न्याय यात्रा फरवरी में होगी. इसे लेकर शिड्यूल जारी हो गया है. जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की यात्रा झारखंड में कांग्रेस का गढ़ रहे इलाकों से गुजरेगी.

इस यात्रा में राहुल गांधी कोडरमा होते हुए झारखंड में प्रवेश करेगी. वहीं आठ दिनों तक राहुल गांधी झारखंड में रुकेंगे. सिमडेगा होते हुए उनकी यात्रा ओड़िशा निकल जाएगी. जानकारी के अनुसार, राहुल की यात्रा कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला और सिमडेगा होते हुए ओड़िशा निकल जाएगी. यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है. अपने जिलों से यात्रा निकलवाने की जुगत में वे सभी तरह के प्रयास कर रहे हैं. साथ ही यात्रा की सफलता के लिए उन्होंने अभी से काम करना शरू कर दिया है.

यह भी पढ़ें-Bharat Jodo Nyay Yatra: ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा राहुल गांधी की दूसरी पदयात्रा का नाम, पढ़ें पूरा शेड्यूल

कांग्रेस के कई कद्दावर नेता यात्रा को अपने जिले में ले जाने की मुहिम में लगे हुए हैं. वे चाहते हैं कि उनके अपने जिले से राहुल की यात्रा गुजरे. इसके लिए जोड़-तोड़ में लगे हैं. बता दें कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत न्याय यात्रा पर निकलेंगे. यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू होकर 20 मार्च को मुंबई में खत्म होगी. इस दौरान यात्रा 14 राज्य और 85 जिलों को कवर करेगी. इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 200 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा करेंगे.

यह भी पढ़ें-INDIA Alliance में पड़ी दरार? ममता पर अधीर ने लगाए मोदी की सेवा करने के आरोप

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल और जयराम रमेश ने बुधवार को पार्टी हेडक्वार्टर में मीडिया को बताया था कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस पार्टी भारत न्याय यात्रा करेगी. यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी. बता दें कि दिल्ली में हुई बैठक में झारखंड से आलमगीर आलम, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश प्रभारी मीर अहमद शामिल हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago