भारतीय टीम (सोर्स- बीसीसीआई)
स्पोर्ट्स डेस्क: केपटाउन टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना करिश्माई प्रदर्शन जारी रखा है. टीम इंडिया ने मेजबान टीम को पहली पारी में 55 रन और दूसरी पारी में 176 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया. भारतीय टीम ने पहली पारी में 153 रन बनाए थे. अब उसे जीत के लिए मात्र 79 रन की जरूरत है. टीम इंडिया अगर इस लक्ष्य को 14.2 ओवर के भीतर हासिल करती है तो यह 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच बन जाएगा.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच केपटाउन में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच बल्लेबाजों के लिए संघर्ष भरा रहा. पहले दिन कुल 23 विकेट गिरे. पहले दिन साउथ अफ्रीका टीम के 13 विकेट गिरे. वहीं भारत के 10 विकेट गिरे. दूसरे दिन का खेल शुरु होते ही एक बार फिर से तेज गेंदबाज विपक्षी बल्लेबाज पर हावी हो गए. दूसरे दिन भी गेंदबाजों का ही बोलबाला रहा. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की टीम 176 रन पर सिमट गई.
केपटाउन टेस्ट में टीम इंडिया ने कई रिकॉर्ड बना दिए. यह मैच सबसे छोटा टेस्ट मुकाबला बन गया, जिसमें परिणाम आया हो. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे मैच में कुल 107 ओवर यानी 642 गेंदें फेंकी गई. साउथ अफ्रीका की पहली पारी 23.2 ओवर और दूसरी पारी 36.5 ओवर में सिमट गई. वहीं भारत ने पहली पारी में 34.5 ओवर और दूसरी पारी में 12 ओवर बल्लेबाजी की.
ये भी पढ़ें- IND vs SA 2nd Test: केपटाउन टेस्ट के पहले दिन गिरे 23 विकेट, साउथ अफ्रीका पर भारत की 36 रन की बढ़त
टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले छोटा मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच साल 1932 में मेलबर्न में खेला गया था (जिसमें परिणाम आया हो). जिसमें 109.2 ओवर में मैच खत्म हो गया था. मेजबान टीम ने इस मुकाबले को इनिंग के अंतर से जीता था. वैसे टेस्ट क्रिकेट का सबसे छोटा मैच इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच साल 1907 में खेला गया था, जिसमें सिर्फ दस गेंदें फेंकी जा सकी थी. ये मैच बेनतीजा रहा था. बहरहाल, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई.
UNGA की तीसरी समिति में अल्पसंख्यक मुद्दों पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान को…
Patna News: पटना के बख्तियारपुर में अहले सुबह पुलिस और 20 लाख के सुपारी किलर…
MP News: ग्वालियर के माधवगंज क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहने वाली नर्सिंग छात्रा…
Kitchen Waste Gardening Tips: रसोई से निकलने वाले चावल के पानी, प्याज और केले के…
Punjab Drug Smuggling: पंजाब के फिरोजपुर में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते…
Ukraine News: युद्ध के मैदान में अदम्य साहस की मिसाल पेश करते हुए यूक्रेन के…