देश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चौधरी चरण सिंह समेत 4 हस्तियों को मरणोपरांत भारत रत्न दिया, आडवाणी को घर जाकर करेंगी सम्मानित

Bharat Ratna Award Ceremony: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार सुबह 11 बजे देश की 4 शख्सियतों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया. इसमें पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डाॅ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं. वहीं लालकृष्ण आडवाणी को कल 31 मार्च को यह पुरस्कार दिया जाएगा. न्यूज एजेंसी एएनआई की मानें तो आडवाणी को प्रेसिडेंट मुर्मू घर जाकर उन्हें सम्मानित करेंगी. वे स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण आज नहीं आ सके. जानकारी के अनुसार आडवाणी के घर इस दौरान पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहेंगे.

बता दें कि सभी 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया. सभी के परिजनों ने यह सम्मान प्राप्त किया. कार्यक्रम में आडवाणी शामिल नहीं हुए. गौरतलब है कि केंद्र ने इस साल की शुरुआत में 5 हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया था. साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के सत्ता संभालने के बाद से अब तक 10 हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है. पीएम ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले भी मदन मोहन मालवीय, अटल बिहारी वाजपेयी, प्रणब मुखर्जी, भूपेन हजारिका और नानाजी देशमुख को भारत रत्न देने का ऐलान किया था.

राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने यह सम्मान लिया.

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago