मनोरंजन

साउथ के मशहूर एक्टर डेनियल बालाजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 48 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

Tamil Actor Daniel Balaji Passes Away: साउथ सिनेमा से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. तमिल और मलयालम एक्टर डेनियल बालाजीका 48 वर्ष की आयु में निधन हो गया है. खबरों के मुताबिक एक्टर की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है. बीते दिन उन्हें चेस्ट पेन की वजह से चेन्नई के कोट्टिवकम में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि, डैनियल की जान नहीं बच पाई और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर के अचानक निधन से हर कोई बेहद दुखी है. इस खबर ने उनके फैंस को तोड़ दिया है.

आज होगा डेनियल का अंतिम संस्कार (Tamil Actor Daniel Balaji Passes Away)

आपको बता दें कि डेनियल बालाजी का अंतिम संस्कार शनिवार यानी आज किया जाएगा. फिलहाल उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पुरसाईवालकम स्थित उनके आवास पर ले जाया गया है. जहां इंडस्ट्री के लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचेंगे.

यह भी पढ़ें : पंजाब के गायक Amar Singh Chamkila की जिंदगी पर आधारित फिल्म का ट्रेलर लॉन्च

मैनेजर के रूप की थी करियर की शुरुआत

दिसंबर 1975 में जन्मे डेनियल बालाजी ने अपने करियर की शुरुआत कमल हासन की अधूरी ‘मरुधुनायगम’ में यूनिट प्रोडक्शन मैनेजर के रूप में की थी. उन्होंने टीवी पर अपने अभिनय की शुरुआत एक तमिल शो ‘चिथि’ से की, जिसमें उन्होंने डैनियल की भूमिका निभाई. तमिल में उनकी पहली फिल्म ‘अप्रैल माधाथिल’ थी, उसके बाद उन्होंने ‘काधल कोंडेइन’ में भूमिका निभाई.

सदमे में है इंडस्ट्री (Tamil Actor Daniel Balaji Passes Away)

उन्होंने तमिल के अलावा मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है. डेनियल को ‘वेट्टैयाडु विलायाडु’, ‘वाडा चेन्नई’ और ‘पोल्लाधवन’ जैसी फिल्मों में उनके अभिनय के लिए सराहना मिली. उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘चिरुथा’ में एक खलनायक के रूप में भी काम किया. बालाजी ने ‘ब्लैक’ के जरिए मलयालम सिनेमा में डेब्यू किया था, बाद में, उन्हें मोहनलाल और ममूटी की एक्शन फिल्म ‘डैडी कूल’ में अभिनय करते हुए ‘भगवान’ में भी देखा गया.. 2023 में एक्टर तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘अरियावन’ का हिस्सा बने. उनके निधन की खबर से तमिल फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है.

Uma Sharma

Recent Posts

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

1 hour ago

30 लाख दीपों से जगमगाएगी अयोध्या, 2100 ड्रोन से आसमान में दिखेगी रामायण; दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी

Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…

2 hours ago