देश

Mukhtar Ansari: अम्मी-अब्बू की कब्र के पास ही मुख्तार अंसारी सुपुर्द-ए-खाक, भीड़ ने लगाए जिंदाबाद के नारे

Mukhtar Ansari Death News: उत्तर प्रदेश के मऊ से पूर्व विधायक और बाहुबली मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में उनके अम्मी-अब्बू की कब्र के पास ही सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है. इस दौरान कब्रिस्तान में प्रवेश के लिए केवल परिवारवालों को ही इजाजत दी गई. बावजूद इसके बड़ी संख्या में जनाजे में शामिल लोग बैरीकेडिंग तोड़कर कब्रिस्तान में घुस गए. इसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद बड़ी संख्या में लोगों को कब्रिस्तान से दूर किया. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस भीड़ को तितर-बितर करती हुई दिखाई दे रही है.

बता दें कि मुख्तार की कब्र उनके पिता सुभानउल्ला अंसारी व मां बेगम राबिया खातून की कब्र के पास ही खोदी गई थी. उनके चाचा-चाची भी यहीं पर दफन हैं. बता दें कि मुख्तार अंसारी के जनाजे के दौरान पूरे इलाके में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल के जवानों तैनात रहे हैं. तो वहीं मुख्तार अंसारी के शव के अंतिम दर्शन करने के लिए गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में उनके पैतृक आवास पर बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंचे और जिंदाबाद के नारे लगाए.

ये भी पढ़ें-धीमा जहर या हार्ट अटैक, जानें कैसे हुई मुख्तार अंसारी की मौत? पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

गौरतलब है कि गुरुवार को मुख्तार अंसारी की मौत हो गई थी. इसकी वजह डाक्टर ने कार्डियक अरेस्ट बताया है. बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार का पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद उनके शव को बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया गया था. दरअसल बांदा जेल में अचानक मुख्तार अंसारी की तबीयत खराब हो गई थी. इसी के बाद उनको बांदा मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मुख्तार की मौत के बाद गाजीपुर और मऊ समेत पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट है. पुलिस ने सभी जिलों में निगरानी बढ़ा दी है. बता दें कि हत्या, रंगदारी जैसे कई अपराधों में मुख्तार अंसारी दोषी करार दिए गए थे और वह कई सालों से जेल में बंद थे.

अफजाल ने की लोगों से शांति बनाए रखने की अपील

मुख्तार अंसारी के जनाजे में सांसद भाई अफजाल अंसारी, पुत्र उमर अंसारी और भतीजे विधायक सुहेब अंसारी समेत परिवार के सदस्य तथा हजारों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे. उनके बड़े भाई एवं पूर्व विधायक सिगबतुल्लाह अंसारी भी जनाजे में शामिल हुए. हालांकि भीड़ को काबू में रहने के लिए अफजाल अंसारी ने कब्रिस्‍तान पहुंचकर लोगों को समझाया कि भीड़ एकत्र न करने की अपील करते हुए शांति बनाये रखने की अपील की बावजूद इसके जैसे ही शव को कब्रिस्तान के अंदर ले जाया गया, बड़ी संख्या में समर्थक भी कब्रिस्तान के अंदर बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को कब्रिस्तान से दूर किया. बता दें कि जनाजे की नमाज के बाद कालीबाग कब्रिस्तान में अंसारी का शव दफनाया गया. इससे पहले, मुख्तार के पैतृक आवास के निकट मैदान भी नमाज पढ़ी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

2 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

3 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

3 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

4 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

4 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

4 hours ago