देश

“नेता जी को मिले भारत रत्न”, सपा प्रवक्ता IP सिंह ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र

उत्तर प्रदेश के पूर्व CM और देश के रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग उठी है.ये मांग किसी अन्य पार्टी ने नहीं बल्कि खुद समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता आईपी सिंह ने की है.उन्होंने इस मांग को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म को पत्र लिखकर मुलायम सिंह यादव को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की है. अपने पत्र में आईपी सिंह ने लिखा है कि धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव वो नाम है जो ‘भारत रत्न’ की शोभा बढ़ाने का काम करेंगे. उन्होंने बताया कि ‘नेताजी’ को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ देने की अविलंब घोषणा की जानी चाहिए.

आईपी सिंह ने बताया कि मुलायम सिंह बड़े समाजवादी नेता थे.उनके निधन से राजनीतिक हलकों में एक खालीपन सा पैदा हो गया है जिसे भरना आसान नहीं है.आईपी सिंह ने कहा “मेरा महामहिम राष्ट्रपति से अनुरोध है कि उनके करोड़ों चाहने वालों की भावनाओं का सम्मान करते हुए अबिलंब उन्हें ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाए. गरीबों के मसीहा को यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उन्होंने कहा कि ऐसा होने से हर उस इंसान को हिम्मत मिलेगी जो जुल्म और शोषण के खिलाफ आवाज़ बुलंद करना चाहता है. नेताजी ने आजीवन सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी और अपना सर्वस्व राष्ट्र के नाम समर्पित कर दिया. उन्होंने कभी अपनी जमीन नहीं छोड़ी और आजीवन गरीबों के कल्याण की राजनीति करते रहे.

इसके साथ ही आईपी सिंह ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का नाम भी मुलायम सिंह यादव के नाम पर रखने का अनुरोध यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से किया. आईपी सिंह ने अपने पत्र में बताया कि मेरा CM योगी आदित्यनाथ से अनुरोध है कि देश की सबसे बेहतरीन सड़क आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का नाम ‘धरतीपुत्र मुलायम सिंह यादव’ एक्सप्रेसवे रखा जाए. ऐसी सड़क जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों हो नेताजी ने किया और जो रिकार्ड समय में बनकर तैयार हुई.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

5 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

47 minutes ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

55 minutes ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

1 hour ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago