देश

‘मांगी 10 हजार की रंगदारी…मना किया तो पैंट में रखा कट्टा’, भरतपुर में अदालत के आदेश पर 7 पुलिसकर्मियों पर मामला दर्ज

Bharatpur Crime News: राजस्थान के भरतपुर जिले में 16 वर्षीय एक नाबालिग से कथित मारपीट, धमकी और झूठे हथियार मामले में फंसाने के आरोप में सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) से जुड़े पांच पुलिसकर्मी, मथुरा गेट थाने में तैनात एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) और एक अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

नाबालिग की बुआ की शिकायत पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

शिकायत के अनुसार, नाबालिग ने पिछले वर्ष दिसंबर में भरतपुर में किराए की कार का व्यवसाय शुरू किया था. आरोप है कि इसके बाद डीएसटी के कांस्टेबल दशरथ ने उससे हर महीने 10 हजार रुपए की मांग शुरू कर दी.

नाबालिग की बुआ ने की थी बच्चे की परवरिश

परिवार का आरोप है कि डर के कारण नाबालिग ने लगातार तीन महीने तक रुपए दिए. हालांकि, बाद में आर्थिक नुकसान के कारण उसका व्यवसाय बंद हो गया, लेकिन पैसों की मांग जारी रही.

शिकायत में कहा गया है कि जब नाबालिग ने पैसे देने से इनकार कर दिया तो कांस्टेबल दशरथ ने उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी.

नाबालिग की बुआ ने बताया कि उसके पिता की मौत जन्म के कुछ समय बाद ही हो गई थी, जिसके बाद वह उसे भरतपुर ले आईं और उसकी परवरिश तथा पढ़ाई की जिम्मेदारी संभाली.

कांस्टेबल ने बुलाया और अपने साथ ले गए

शिकायत के मुताबिक, 19 अगस्त को नाबालिग अपने दोस्तों के साथ खाटू श्यामजी गया था. 21 अगस्त को लौटते समय सुबह करीब 9 बजे उसकी कार का टायर पंक्चर हो गया. वह एक दुकान के पास चाय पीने के लिए रुका था, तभी डीएसटी के दो पुलिसकर्मी अंकित और मनवीर वहां पहुंचे. आरोप है कि दोनों ने उसे बताया कि कांस्टेबल दशरथ ने बुलाया है और उसे अपने साथ ले गए.

शिकायत के अनुसार, डीएसटी कार्यालय में मौजूद दशरथ और अन्य कर्मियों ने नाबालिग के साथ बेल्ट, लात और घूंसों से मारपीट की. आरोप है कि कांस्टेबल हरिओम ने उसे प्रताड़ित भी किया.

शिकायत में यह भी कहा गया है कि शाम करीब 5 बजे एएसआई शिवलाल दो अन्य पुलिसकर्मियों के साथ डीएसटी कार्यालय पहुंचे. इसके बाद नाबालिग की आंखों पर पट्टी बांधकर उसे एक सुनसान स्थान पर ले जाया गया.

बैग से कट्टा निकालकर बच्चे के पैंट में रख दिया

आरोप है कि वहां एक बैग से देसी कट्टा निकालकर उसके पैर पर लगाया गया और पुलिसकर्मियों ने उसे धमकी दी कि यदि वह उनके बताए अनुसार वीडियो बयान नहीं देगा तो उसे गोली मार दी जाएगी.

शिकायत के मुताबिक, बाद में कथित तौर पर वही कट्टा नाबालिग की पैंट में रख दिया गया और तलाशी का नाटक कर कट्टा बरामद होने का वीडियो बनाया गया.

इसके बाद 21 अगस्त को नाबालिग के खिलाफ अवैध हथियार रखने का मामला दर्ज कर लिया गया.

अदालत ने FIR दर्ज करने के दिये निर्देश

परिवार को जब इस मामले की जानकारी मिली तो वे थाने पहुंचे और नाबालिग की जमानत करवाई. घर लौटने पर परिजनों ने उसके शरीर पर गंभीर चोटों के निशान देखे.

इसके बाद परिवार ने अदालत का दरवाजा खटखटाया. शिकायतकर्ता पक्ष के अधिवक्ता परमवीर सोगरवाल ने बताया कि 26 अगस्त को अदालत में आवेदन दिया गया था. इसके बाद अदालत ने मथुरा गेट थाना प्रभारी हरलाल मीणा को तलब कर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए. अदालत के निर्देश पर शुक्रवार को सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया.

नाबालिग की बुआ की शिकायत पर FIR दर्ज

मथुरा गेट थाना प्रभारी हरलाल मीणा ने बताया कि एफआईआर नाबालिग की बुआ की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई है. मामले में नामजद आरोपियों में दशरथ, अंकित, सत्यवीर, हरिओम, अभिमन्यु, एएसआई शिवलाल और एक अन्य पुलिस अधिकारी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा में करते थे टप्पेबाजी, असली बताकर बेच देते थे नकली सोना, बिसरख पुलिस ने दिल्ली के 3 शातिर दबोचे

मामले की जांच अटल बंध थाना के थाना प्रभारी हेमेंद्र चौधरी को सौंपी गई है. पुलिस का कहना है कि पुलिसकर्मियों पर लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है. मारपीट, कथित उगाही और देसी कट्टे की बरामदगी से जुड़े आरोपों की वास्तविकता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

अब पकड़ी जाएगी प्रदूषण की असली वजह, मोदी सरकार ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की एडवांस AATL लैब

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…

29 minutes ago

‘जो ठाना वह करके दिखाया…’, गृह मंत्री अमित शाह की कार्यशैली पर बोले सांसद नरेश बंसल

भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…

48 minutes ago

सावधान! 48 घंटे में आएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन 10 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने दी चेतावनी

IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…

57 minutes ago

‘पड़ोसी न होता तो…’, बारामुल्ला में फारूक अब्दुल्ला के बिगड़े बोल, 370 पर फिर दिया भड़काऊ बयान

बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…

1 hour ago