उत्तर प्रदेश

फिर टूटेगा गिनीज रिकॉर्ड! 27 लाख दीयों से सजेगा अयोध्या, दीपोत्सव 2026 के लिए तैयारियां तेज

Ayodhya Deepotsav 2026: रामनगरी अयोध्या में इस साल का दीपोत्सव एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत 5 से 8 नवंबर तक आयोजित होने वाले 10वें दीपोत्सव में सरयू नदी के तट पर भव्य रूप से 27 लाख दीये प्रज्वलित किए जाएंगे. पिछले वर्ष 26 लाख से अधिक दीये जलाए गए थे, लेकिन इस बार उपलब्ध घाटों की पूरी क्षमता का उपयोग करते हुए यह नया कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा.

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने प्रशासनिक और शैक्षणिक बैठक के बाद तैयारियों का खाका साझा किया.

35 हजार वॉलंटियर्स और हाईटेक एंट्री

दीए प्रज्वलित करने और व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी अवध यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े कॉलेजों के करीब 35 हजार स्वयंसेवकों को सौंपी गई है.

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: अगले हफ्ते से वॉलंटियर्स का ऑनलाइन डेटाबेस तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी.

सुरक्षा और हाईटेक आईडी: सभी स्वयंसेवकों को विशेष हाईटेक आईकार्ड दिए जाएंगे. सुरक्षा के लिहाज से छोटे बच्चों को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा.

छात्राओं की बड़ी भागीदारी: इस बार दीपोत्सव में हिस्सा लेने वाली छात्राओं की संख्या में बढ़ोतरी होगी. घाटों को अलग-अलग सेक्टरों में बांटकर सफाई और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था की जाएगी.

स्वास्थ्य विभाग का 24 घंटे का इमरजेंसी प्लान

लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. देवेंद्र कुमार ने व्यापक स्वास्थ्य योजना बनाई है.

14 अस्थाई मेडिकल कैंप: लता मंगेशकर चौक, राम जन्मभूमि परिसर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन और रेलवे स्टेशन जैसे 14 प्रमुख स्थलों पर 5 से 8 नवंबर तक मेडिकल कैंप 24 घंटे सक्रिय रहेंगे.

डॉक्टर और एम्बुलेंस: 45 चिकित्सा अधिकारी, 45 फार्मासिस्ट और 45 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेंगे. इसके अलावा 10 प्रमुख चौराहों पर 24 घंटे एम्बुलेंस तैनात रहेंगी.

50 बेड रिजर्व: किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में 20, जिला अस्पताल में 20 और श्रीराम अस्पताल में 10 बेड आरक्षित रखे गए हैं.

यह भी पढ़ें: बाराबंकी में सरयू नदी के कटान की चपेट में प्रचीन मंदिर, CM योगी ने बचाने के लिए दिए सख्त निर्देश

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में 8 साल की बच्ची से कथित मारपीट और…

8 minutes ago

मुख्यमंत्री के शहर में चल रही दबंगई, कुर्सी को लेकर सपा नेताओं में घमासान; संजय निषाद ने अखिलेश को दे डाली चेतावनी

UP News: गोरखपुर में सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुर्सी को लेकर विवाद के बाद…

14 minutes ago

TMC के खास चेहरे पर BJP का दांव, राज्यसभा के लिए 2 सीटों पर घोषित किए नाम

भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड के लिए राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों का…

32 minutes ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम में क्या चल रहा है? CM योगी तक पहुंची शिकायत, आखिर नाराज होकर कहां चले गए महाराज?

Premanand Ashram Controversy: प्रेमानंद महाराज और केलिकुंज आश्रम को लेकर फलाहारी महाराज ने मुख्यमंत्री योगी…

32 minutes ago

‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ पर जेपीसी की बैठक को लेकर पूर्व जजों ने उठाए सवाल; न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर जताई चिंता

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीशों ने 'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर JPC और जजों की…

56 minutes ago